राधा अष्टमी समारोह में स्वामी रमेश साहुवाला ने दिया एकता और प्रेम का संदेश II
राधा अष्टमी समारोह में स्वामी रमेश साहुवाला ने दिया एकता और प्रेम का संदेश II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- राधा अष्टमी का पर्व केवल उत्सव नहीं है बल्कि जीवन को सुख-शांति और समृद्धि से भरने वाला हैं तथा राधा रानी के पूजन से घर में सुख और शांति का वास होता हैं। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ले स्थानीय चतरगढ़ पट्टी में राधा अष्टमी पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथी व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि यह पर्व परिवार में प्रेम और आपसी भाई-चारे को बढ़ाने वाला हैं और दाम्पतय जीवन में मधुरता और संतोष लाता हैं तथा विद्दार्थी के लिए यह विद्दा और ज्ञान की प्राप्ति करता हैं।
उन्होंने कहा कि राधा रानी की कृपा से आर्थिक प्रगति और वैभव की प्राप्ति होती हैं :-
कठिनाईयां दूर होकर जीवन सरल बन जाता हैं। श्री साहुवाला ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की प्रेमिका और शक्ति स्वरूप मानी जाती हैं तथा उनकी पूजा के बिना भगवान श्री कृष्ण की पूजा अधूरी मानी जाती हैं। उन्होंने कहा कि राधा रानी को याद करने से मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति का अनुभव होता हैं तथा भक्ति एवं कृष्ण प्रेम की भावना प्रबल होती हैं। उन्होंने कहा कि अगर हम सच्चे मन से राधा रानी को याद करते हैं तो हमारी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और मनुष्य के जीवन में दया, करुणा, प्रेम और सेवा का भाव पैदा होता हैं।
इससे पूर्व नीलम और कुसुम ने मुख्यातिथी स्वामी रमेश साहुवाला का स्वागत किया :-
बच्चों ने राधा रानी एवं उनकी सहेलिया बनकर नृत्य किया और सभी ने राधा रानी के चरणों में आस्था अर्पित करके अपने जीवन को भक्ति और प्रेम से भरने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्वामी रमेश साहुवाला ने राधा रानी एवं उनकी सहेलियों का अभिनय करने वाले बच्चों को उपहार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नीलम, पारूल, रीना, भावना, सोनम रानी, सुनीता सोनी, रचना, रूबी, कषीष, सोनिया, पुनिता, नीलम, रीना, गीता, ज्योति, कौशल, ममता, मीनू, परमजीत, राखी, कौशल्या, सीमा, सुनीता, कंवलजीत, खुषबु उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry



