शिवपुरी में मानसून बना मुसीबत गोरा गांव के लोग ट्यूब से पार कर रहे नदी II
शिवपुरी में मानसून बना मुसीबत गोरा गांव के लोग ट्यूब से पार कर रहे नदी II


शिवपुरी-(मनमोहन सेन):- शिवपुरी जिले में इस साल मानसून की भारी बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। औसत से लगभग डेढ़ गुना अधिक बारिश दर्ज होने के कारण जिले की नदियां और नाले उफान पर है इसका सबसे ज्यादा असर ग्रामीण क्षेत्रों में पड़ा है, जहां पुल पुलियो की कमी कारण लोगों का जीवन अस्त – व्यस्त हो गया है।
गोरा गांव के 80 परिवार मुश्किल में:-
शिवपुरी जिले की टीलाकाला पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम गोरा गांव की स्थिति सबसे खराब है। यहां करीव 80 परिवार रहते हैं बारिश के मौसम में पुल न होने के कारण उन्हें अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती है, ग्रामीण टायर ट्यूब को नाव की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। हाल ही में एक बीमार महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के लिए इसी तरह से नदी पार कराया गया और गणेश उत्सव का समान लाने के लिए भी ग्रामीण को ट्यूब का सहारा लेना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्षो से इस समस्या का सामना कर रहे हैं। लेकिन प्रशासन में अभी तक पुल का निर्माण नहीं कराया।। #newstodayhry @newstodayhry



