देशभर में भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी को बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है II
देशभर में भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी को बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है II


फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- देशभर में भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी को बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है, भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर शहर के मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है। फरीदाबाद के सेक्टर 3 खाटू श्याम मंदिर और बल्लभगढ़ के श्री गोपाल मंदिर को बिजली की लड़ियां और फूल मालाओं और रंग बिरंगे गुब्बारे से सजाने की तैयारियां चल रही हैं।
भक्तजन मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना करने के लिए पहुंच रहे है:-
वही मंदिर के पुजारी ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर भक्त जनों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है, सुबह से ही भक्तजन मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना करने के लिए पहुंच रहे है इस अवसर पर धार्मिक संकीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, महाअभिषेक, 108 भोग अर्पण तथा महाआरती का आयोजन किया जाएगा। और बताया कि किस तरह से भगवान श्री कृष्ण की पूजा को लेकर लड्डू गोपाल का कच्चे दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से अभिषेक करें। इसके बाद किसी साफ कपड़े से भगवान प्रभु की मूर्ति को पहुंचे और उन्हें वस्त्र पहनाएं। अब प्रभु का आभूषणों से श्रृंगार करें। इन्हें मुकुट पहनाएं, हाथों में बांसुरी पकड़ाएं, कानों में कुंडल, पैरों में पायल और गले में माला पहनाएं।
मंदिर में पूजा करने आए भक्त:-
वही मंदिर में पूजा करने आए भक्त जनों ने बताया कि आज भगवान श्री कृष्ण की जन्माष्टमी है काफी उत्साह है हमें भगवान के जन्मोत्सव को लेकर सुबह से ही भगवान की पूजा की तैयारी में जूटे हुए हैं, अपने बच्चों की तरह भगवान श्री कृष्ण का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाते हैं।। #newstodayhry @newstodayhry



