madhya pradesh
Trending

रिश्वतखोरी के आरोपों में घिरे सचिव द्वारका राय ग्रामीण बोले स्थानांतरण नहीं, सस्पेंशन चाहिए II

रिश्वतखोरी के आरोपों में घिरे सचिव द्वारका राय ग्रामीण बोले स्थानांतरण नहीं, सस्पेंशन चाहिए II

सिवनी-(पवन कुमार लोधी):- सिवनी जिले के लखनादौन जनपद पंचायत के धनकाकडी ग्राम पंचायत में यहाँ के रोजगार सहायक सचिव द्वारका राय पर रिश्वतखोरी और मनमानी के गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सचिव योजनाओं में लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगते हैं। मना करने पर हितग्राहियों के नाम काट दिए जाते हैं और योजनाओं की किस्त रोक दी जाती है। आरोप है कि पंचायत में कई काम सिर्फ कागजों पर हुए—गौशाला शेड, तालाब और नलकूप जैसे निर्माण का पैसा निकल गया, लेकिन काम हुआ ही नहीं। ग्रामीणों का कहना है कि द्वारका राय अपने रिश्तेदारों और पत्नी के खाते में हितग्राहियों का पैसा डालकर गबन करते हैं। कई बार 181 पर शिकायतें और जिलाधिकारी को पत्र भेजे गए, मगर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों की मांग है—स्थानांतरण नहीं, सख्त सस्पेंशन और निष्पक्ष जांच ही न्याय होगा। सवाल ये है कि आखिर शासन कब करेगा कार्रवाई? क्या ग्रामीणों को मिलेगा न्याय II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button