ब्रेक फेल, ट्रक बेकाबू, जिंदगी खत्म! NH-30 पर फिर एक दर्दनाक हादसा II
ब्रेक फेल, ट्रक बेकाबू, जिंदगी खत्म! NH-30 पर फिर एक दर्दनाक हादसा II


नेशनल हाईवे 30 (अंजनिया बड़े घाट) में हुआ भीषण सड़क हादसा:-
मंडला-(कविंद्र पटेल):- आज दिन में नेशनल हाईवे 30 (जबलपुर रायपुर मार्ग) में अंजनिया के आगे बड़े घाट में भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसमें चालक की मौके पर मौत हो गई है,, रायपुर से जबलपुर की तरफ ढलान पर आगे चल रहे ट्राला से पीछे आ रहे सरिया से लोड ट्रक की पीछे से जोरदार भिड़ंत हो गई जिससे ट्रक में ओवरलोड सरिया केबिन को फाड़ता हुआ आगे निकल गया, जिसमें ट्रक चालक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई,, बता दे कि अंजनिया नेशनल हाईवे 30 स्थित घाट और ढलान में पहले भी बहुत से भीषण सड़क हादसे प्रतिदिन हो रहे है जिसमें अभी तक सैकड़ो लोगों व मवेशियों की जान चली गई है, नेशनल हाईवे स्थित ग्राम अंजनिया के आगे ग्राम पंचायत मांद और अहमदपुर चौराहे से लगभग 40से 50 गांवो के बच्चे प्रतिदिन अंजनिया स्थित स्कूल और कॉलेज एवं ग्राम के नागरिक अपने शासकीय एवं दैनिक जीवन के कार्य, मजदूरी एवं सरकारी संस्थाओं में कार्यरत क्षेत्र के लोगों का अंजनिया मंडला,बिछिया प्रतिदिन आना जाना लगा रहता है,
चौबीसों घंटे हादसे का अंदेशा बना रहता है एक्सीडेंटल जॉन बोलने लगे लोग:-
नेशनल हाईवे 30 अंजनिया स्थित घाट एवं ढलान में आने जाने वाले ट्रक ओवर स्पीड से आते हैं एवं रायपुर से अंजनिया की तरफ ढलान होने और लोड होने के कारण ढलान में बहुत तेज गति से नीचे वाहन आते हैं जिससे ब्रेक फेल होना स्टेरिंग फेल होना एवं अत्यधिक लोड होने के कारण वाहन चालक गाड़ियों से अपना संतुलन खो बैठते हैं जिससे आए दिन भीषण सड़क हादसे हो रहे हैं और लोग जान माल से हाथ धो रहे है,
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री गडकरी जी ने 2024 में ओवर ब्रिज बनाने की कर चुके हैं घोषणा:-
आपको बता दें कि नवीन नेशनल हाईवे सड़क का निर्माण हुआ है तब से इन स्थानो पर आए दिन बड़े-बड़े दर्दनाक एवं हृदय विधायक सड़क हादसे हो रहे हैं क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों एवं क्षेत्रीय विधायक एवं सांसद के द्वारा लगातार केंद्र सरकार से ओवर ब्रिज की मांग की जाती रही है जिसके तारतम में लोकसभा चुनाव 2024 में जिला मुख्यालय मंडला में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी जी का आगमन हुआ था इस दौरान उन्होंने अंजनिया स्थित नेशनल हाईवे 30 में एक्सीडेंटल जॉन पर ओवर ब्रिज बनने की घोषणा की थी पर घोषणा अभी भी ठंडे बस्ते में पड़ी हुई है,
क्षेत्रीय ग्रामीण में बढ़ रहा है आक्रोश:-
लगभग 40 से50 गांवो के निवासरत और मुख्य मार्ग अंजनिया स्थित नेशनल हाईवे 30 से आवागमन करने वाले लोगो की मांग हैं कि जल्द से जल्द सरकार द्वारा ओवर ब्रिज बनाया जाए, जिससे इस प्रकार के भीषण सड़क हादसों से बचा जा सकता है II #newstodayhry @newstodayhry



