madhya pradesh
Trending

आष्टा में गौमाताओं को अर्पित किया गया छप्पन भोग, रूनवाल परिवार ने दी प्रेरणादायी श्रद्धांजलि II

आष्टा में गौमाताओं को अर्पित किया गया छप्पन भोग, रूनवाल परिवार ने दी प्रेरणादायी श्रद्धांजलि II

आष्टा-(पवन कुमार वर्मा):- आष्टा नगर में रविवार को एक अनूठा आयोजन देखने को मिला। प्रायः मंदिरों में छप्पन भोग लगाने की परंपरा होती है, किंतु आष्टा नगर के रूनवाल परिवार ने इसे एक अलग रूप देते हुए पार्वती धाम गौशाला में यह आयोजन किया। स्व. अशोक कुमार जी रूनवाल (शीतल) की पुण्यतिथि पर उनके सुपुत्र सौरभ रूनवाल एवं शीतल रूनवाल ने गो पूजन कर मूक बधिर पशुओं को छप्पन भोग अर्पित किया। गौमाता की पूजा-अर्चना के बाद उन्हें हरा चारा एवं विभिन्न प्रकार के भोग का प्रसाद कराया गया। यह अनूठा आयोजन उपस्थित लोगों के लिए भावविभोर करने वाला रहा। इस अवसर पर रूनवाल परिवार की पहल को सराहा गया और इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया गया। कहा गया कि गौसेवा की यह परंपरा आने वाले समय में अनेक लोगों को प्रेरित करेगी। श्रद्धांजलि व स्मरण स्व. अशोक जी रूनवाल की पुण्यतिथि पर आयोजित इस कार्यक्रम में उनके जीवनभर किए गए समाजसेवा के कार्यों को याद किया गया और श्रद्धांजलि दी गई। प्रमुख अतिथि इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. मीना सिंगी, मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चौरसिया, नगर महामंत्री मोहित सोनी, स्थानक श्रावक संघ अध्यक्ष लोकेन्द्र, वरिष्ठ पत्रकार सुशील संचेती, विनीत सिंगी, निर्मल रांका, संजय जी सिंगी, दिनेश सोनी, दिलीप वशिष्ठ, पत्रकार किरण जी राजा, गौशाला समिति अध्यक्ष नरेंद्र जी कुशवाह, समाजसेवी संजय सुराणा (उत्थान धारवा), महेन्द्र विश्वकर्मा, कुलदीप बनवट, रतज देशलहरा, अमन सिंघवी, सुमित रांका, महिम देशलहरा, अर्जुन सोनी, गोविंद पवार, राहुल रांका, भारत देशलहरा, जैकी रोगाणी सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button