Haryana
Trending

शुगर-फ्री फल से बंपर मुनाफा: किसान बना एक्सपोर्टर।।

शुगर-फ्री फल से बंपर मुनाफा: किसान बना एक्सपोर्टर।।

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र जहां किसान पानी और पैसों के संकट से जूझ रहे हैं, वहीं यूपी के मुजफ्फनगर के किसान मोहम्मद साजिद की बगिया से डॉलर खनक रहे हैं। उन्होंने खेत में धान-गेहूं नहीं, बल्कि एक अनोखे फल देने वाला नाशपती का पेड़ लगाया है। इसके फल की वैराइटी इंडियन वैराइटी से अलग है। इसे निजीसेक नाशपती कहा जाता है। आज वही फल उन्हें दुबई, ऑस्ट्रेलिया और इजरायल से डाॅलर कमाकर दे रहा है ।साजिद बताते हैं। 10 साल पहले इसे लगाया था। मेहनत तो खूब की, लेकिन अब हर पेड़ से मिल रहे हैं करीब 200 किलो फल और एक पेड़ से कमाई हो रही है ₹40,000 तक।” इस निजीसेक’ फल की खासियत ये है कि ये शुगर फ्री है और डेंगू-मलेरिया जैसे बुखार में बेहद फायदेमंद। लोग इसे पानी में डालकर पीते हैं, शरीर को ठंडक मिलती है और बाजार में इसकी जबरदस्त डिमांड है। 250 का पौधा, लाखों की कमाई एक पौधा सिर्फ ₹250 में मिलता है और 3-4 साल में फल देना शुरू कर देता है। साजिद के पास अभी 200 पेड़ हैं यानी लाखों की सालाना कमाई। उनका फल पहले चंडीगढ़ मंडी में जाता है, वहां से पैक होकर सीधा एक्सपोर्ट होता है। विदेश में इसकी कीमत दाेगनी मिलतजी है यानी वहां ये फल 500 से 600 प्रति किलो बिकता है। धान छोड़ो, दिमाग चलाओ! साजिद कहते हैं, धान में मेहनत बहुत है और मुनाफा कम। इसलिए कुछ नया करने का सोचा। पर्यावरण के लिए भी बेहतर है और मार्केट वैल्यू भी शानदार है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button