अंग्रेजी विषय परिषद एवं महिला प्रकोष्ठ का गठन ll
अंग्रेजी विषय परिषद एवं महिला प्रकोष्ठ का गठन ll


सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) राजकीय महाविद्यालय, मिठी सुरेरां में प्राचार्य डा. सज्जन कुमार के अध्यक्षता व प्रो. सुरेश कुमारी के संयोजन में अंग्रेजी विषय परिषद एवं महिला प्रकोष्ठ का गठन लिखित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में अंग्रेजी भाषा, साहित्य एवं व्याकरण के प्रति रुचि विकसित करना था। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. सज्जन कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन, आत्मविश्वास निर्माण तथा प्रतिस्पर्धात्मक भावना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।प्रभारी सुरेश कुमारी ने बताया कि इस परिषद एवं प्रकोष्ठ की गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मक क्षमताओं को निखारने के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।महाविद्यालय के जन संपर्क अधिकारी प्रो. प्रवीण कुमार ने बताया कि महिला प्रकोष्ठ में खुशबू को प्रधान, कवलजीत कौर को उपप्रधान,एकता को सचिव, इंदु रानी को वित सचिव तथा दीपिका को संगठन सचिव चुना गया। इसी प्रकार अंग्रेजी विषय परिषद में हिमांशु को प्रधान, सुभाष कुमार को उपप्रधान, गुरप्रीत कौर को सचिव, हर्ष को वित सचिव, राहुल को संगठन सचिव तथा सहवाग को मेम्बर चुना गया।प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. कुलजीत कौर, प्रो. अशोक कुमार एवं प्रो. सावन कुमार ने निभाई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अंग्रेजी विभाग एवं महिला प्रकोष्ठ के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को बधाई दी गई। एक अन्य कार्यक्रम में अर्थशास्त्र विषय परिषद के संयोजन में विश्व साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सामाजिक न्याय के साधन के रूप में साक्षरता, डिजिटल विभाजन, महिला साक्षरता और आर्थिक विकास, राष्ट्रीय शिक्षा नीति,वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया। प्रतियोगिता में लगभग पंद्रह विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में हर्ष, बी.ए. प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान, रचना, बी.ए. द्वितीय वर्ष ने द्वितीय स्थान तथा तनुज सिहाग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो.कुलजीत कौर, प्रो. सुरेश कुमारी व डा. कविता चौधरी ने निभाई। @newstodayhry #newstodayhry



