Haryana
Trending

मेडिकल कैशलेश तुरंत लागू करें सरकार ll

मेडिकल कैशलेश तुरंत लागू करें सरकार ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) हरियाणा स्टेट पेंशनर्स समाज सिरसा की ब्लॉक स्तरीय बैठक नाथूसरी चौपटा के स्थानीय स्कूल में हुई। मीटिंग की अध्यक्षता राज्य उपप्रधान गुरदीप सैनी व जिला अध्यक्ष राजेंद्र मोहन गुप्ता ने की। मंच संचालन चौपटा ब्लॉक के संयोजक जगदीश बराच ने किया। राजेश मल्होत्रा प्रधानाचार्य ने गुरदीप सैनी व राजेंद्र मोहन गुप्ता का बुक्के देकर स्वागत किया। जिला अध्यक्ष राजेंद्र मोहन गुप्ता ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार मेडिकल कैशलेस को तुरंत लागू करें। राज्य उपप्रधान गुरदीप सैनी ने ने हरियाणा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा की सरकार पेंशनर की मांगों को शीघ्र अति शीघ्र पूरा करें वरना हरियाणा स्टेट पेंशनर्स समाज आंदोलन करने को मजबूर होगा। बैठक को राजेश मल्होत्रा, जगमिंदर सिंह, अरबेल सिंह, बृजेश मिश्रा, प्रमोद मोहन शर्मा, श्री राम निरानिया, दलबीर भांभू, अजीत सिंह रंगा ने संबोधित किया। इस अवसर पर नीलकंठ शास्त्री, राज सिंह सांगा, रघुवीर सिंगला, सुशील बागड़ी, महेंद्र सिंह सहित सैकड़ों पेंशनर मौजूद थे। वैलिडेशन एक्ट 2025 काला कानून को रद्द किया जाए। पुरानी एल टी सी योजना लागू की जाए। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button