PO स्टाफ की कार्रवाई, 5 साल पुराने केस का फरार आरोपी दबोचा
PO स्टाफ की कार्रवाई, 5 साल पुराने केस का फरार आरोपी दबोचा
डबवाली:- (पंकज गोदारा ) पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर आईपीएस के निर्देशानुसार व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डबवाली श्री योगेश कटारिया के नेतृत्व में विभिन्न मामलों में फरार चल रहे घोषित व्यक्तियों, अपराधियों व बेल जम्परों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पीओ स्टाफ डबवाली व थाना शहर डबवाली पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए हमला कर चोट पहुंचाने के 05 वर्ष 10 महीने पुराने मामले में फरार चल रहे बेल जंपर आरोपी ज्वाला सिंह को काबू करने में सफलता हासिल की है।इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी ज्वाला सिंह के खिलाफ थाना शहर डबवाली में जनवरी 2021 में हमला कर चोट पहुंचाने के संबंध में अभियोग दर्ज किया गया था । आरोपी माननीय न्यायालय से जमानत पर रिहा होने के बाद अदालत में पेश नहीं हुआ । लगातार फरार रहने के कारण आरोपी को माननीय न्यायालय द्वारा बेल जम्पर घोषित किया गया था।पीओ स्टाफ डबवाली प्रभारी एएसआई कल्याण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता से आरोपी के संभावित ठिकानों की तलाश करते हुए लगातार दबिश दी गई । जो पुलिस टीम के लगातार प्रयासों के फलस्वरूप आरोपी ज्वाला सिंह को काबू कर लिया गया । आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ।



