CCTV में कैद आखिरी सफर! बाइक पर साथ निकले थे तीनों, नहर में मिले दो शव
CCTV में कैद आखिरी सफर! बाइक पर साथ निकले थे तीनों, नहर में मिले दो शव
सिरसा :-(अक्षित कम्बोज ) जिले के ऐलनाबाद के इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी व उनकी बेटी की नहर में लाश मिलने के बाद अभी पत्नी की तलाश चल रही है। इसी बीच 16 अक्टूबर का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें तीनों एक बाइक पर जाते दिख रहे हैं। इसमें इन्हें आखिरी बार देखा गया।बाइक चला रहे भरत सिंह सहारण (45) ने कपड़े ठीक-ठाक और जूते पहने थे, लेकिन बेटी लता (24) हवाई चप्पल में दिखी। यही नहीं गांव से निकलते समय वह चारों ओर नजर घूमाती नजर आ रही है। लता ने जयपुर व हिसार में बीबीए व एमए की पढ़ाई की थी। इन दिनों वह घर पर थी। परिवार से जुड़े लोगों ने बताया कि उसके रिश्ते की भी बात चल रही थी। करीब 15-20 दिन पहले कारोबारी ने बेटी के एक रिश्ता भी देखा था।वह हिसार में बीबीए व एमए की पढ़ाई की थी। इन दिनों वह घर पर थी। परिवार से जुड़े लोगों ने बताया कि उसके रिश्ते की भी बात चल रही थी। करीब 15-20 दिन पहले कारोबारी ने बेटी के एक रिश्ता भी देखा था।इधर, 43 वर्षीय मंजू को पुलिस गोताखोरों की मदद से राजकनाल में ढूंढ रही है। तीनों 16 अक्टूबर को घर से निकले थे। उनके मोबाइल की आखिरी लोकेशन करीब ढाई बजे मसीतां हेड पर मिली थी। रविवार शाम राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी क्षेत्र में डबली गांव के पास राजकनाल से पहले बेटी और फिर भरत सिंह का शव मिला। उनकी बाइक भी नहर में मिली। पुलिस का कहना है कि अभी स्पष्ट नहीं है कि यह सुसाइड है, हादसा या फिर हत्या।




