#haryanagorvmentsirsa
Trending

‘स्वस्थ बच्चे, उज्ज्वल भारत’ के संदेश के साथ चित्रकारी प्रतियोगिता

- ‘स्वस्थ बच्चे, उज्ज्वल भारत’ के संदेश के साथ चित्रकारी प्रतियोगिता

सिरसा :- (अक्षित कम्बोज )श्री साहुवाला ने कहा चित्रकला एक सुंदर और शक्तिशाली कला है जो हमें दुनिया को नए और अनोखे तरीकों से देखने और समझने में मदद करती है तथा यह न केवल एक रचनात्मक अभिव्यक्ति है, बल्कि हमारी संस्कृति और इतिहास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी है। उन्होंने कहा राजा रवि वर्मा एक भारतीय चित्रकार थे जिन्हें आधुनिक भारतीय कला के पिता के रूप में भी जाना जाता है जिन्होंने महाभारत व रामायण के महाकाव्य के दृश्यों को चित्रित किया।श्री साहुवाला ने कहा चित्रकला कलाकार अपनी रचनात्मक और भावनाओं को व्यक्त करने का एक मंच प्रदान करती हैं तथा चित्रकला के माध्यम से हम अतीत की घटनाओं, जीवनशैली और सांस्कृतिक मूल्यों को समझ सकते हैं। उन्होंने कहा चित्रकला एकाग्रता में सुधार करती है और आलोचनात्मक सोच विकसित करती है तथा यह तनाव कम करने और मानसिक शांति प्रदान करने में मदद करती है। उन्होंने कहा इसके लिए कलाकार को निरंतर अभ्यास करना चाहिए, नए विचारों को अपनाना चाहिए तथा उसे हमेशा प्रेरित करना चाहिए जिससे वो ओर अच्छी एवं सुंदर चित्रकारी बना सके। इससे पूर्व रजनी सोनी एव दीपा मैंडम ने लायन्स क्लब सिरसा के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला का स्वागत किया और उनका यहाँ पहुँचने का आभार व्यक्त किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार पूजा, द्वितीय पुरस्कार पायल और तृतीय पुरस्कार प्रियांशी को दिया और उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर नीलम, पारूल, रीना, भावना, मुस्कान, काजल, ममता, पूजा, जानवी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button