Haryana
Trending

नागरिक अस्पताल के स्टे्रचर पर ढोया पेंट का सामान, सीएमओ ने लिया संज्ञानजल्द सामान ढोने के लिए मुहैया करवाए जाएंगे कार्टस।।

नागरिक अस्पताल के स्टे्रचर पर ढोया पेंट का सामान, सीएमओ ने लिया संज्ञानजल्द सामान ढोने के लिए मुहैया करवाए जाएंगे कार्टस

जींद-(संजय कुमार):- जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल अपनी कारगुजारियों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहता है। अस्पताल में प्रतिदिन 1800 के लगभग ओपीडी होती है लेकिन अस्पताल के बाहर इमरजेंसी के गेट के पास मरीजों के लिए स्ट्रेचर या व्हीलचेयर ढूंढने से भी नही मिल पाती है। यह स्ट्रेचर और व्हीलचेयर तभी मिलते हैं जब किसी वीआईपी को आना होता है या फिर किसी हैल्थ टीम का दौरा होता है। स्ट्रेचर तथा व्हीलचेयर मुख्य गेट के निकट रखने के स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी किए हुए हैं ,लेकिन मरीजों की जगह इन स्ट्रेचरों पर पेंट के डिब्बे व अन्य सामान ढोने का काम हो रहा है। व्हीलचेयर का प्रयोग अस्पताल कर्मी झाड़ू, पौछा या फिर दवाओं को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए करते हैं। जबकि दूसरी ओर मरीज सरकारी अस्पताल में आने के बाद व्हीचेयर को ढूंढते हुए नजर आते हैं लेकिन कहीं भी व्हीलचेयर नही मिलती है। ऐसे में स्वास्थ्य अधिकारियों ने पत्र जारी कर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि व्हीलचेयर व स्ट्रेचर का प्रयोग मरीजों के लिए ही किया जाए।
नागरिक अस्पताल पुरानी बिल्डिंग के बाहर मुख्य गेट पर रखे जाते हैं स्टे्रेचर व व्हीलचेयर
नियमानुसार नागरिक अस्पताल पुरानी बिल्डिंग के मुख्य गेट पर स्ट्रेचर व व्हीलचेयर रखी जानी चाहिए। क्योंकि यहीं इमरजेंसी भी है। यहां से मरीज जरूरत के हिसाब से व्हीलचेयर व स्ट्रेचर ले जाते हैं। पहले यह व्यवस्था थी कि जो भी व्हीलचेयर व स्ट्रेचर ले जाते हैं उनके नाम, मोबाइल नंबर दर्ज किए जाते थे ताकि व्हीलचेयर व स्ट्रेचर न मिलने पर उनसे जानकारी हासिल की जा सके। अब धीरे-धीरे यह व्यवस्था खत्म हुई और मरीज अपनी मर्जी से व्हीलचेयर व स्ट्रेचर ले जाते हैं और जहां-तहां खड़ा कर देते हैं। जिससे जरूरतमंद लोगों को व्हीलचेयर व स्ट्रेचर के लिए भटकना पड़ता है। बुधवार को जब स्टे्रचर पर पेंट व अन्य सामान को ढोया जा रहा था तो कुछ लोगों ने ऐतराज जताया। सरकारी अस्पताल में आए एक मरीज के परिजन ने बताया कि वह गंभीर मरीज को लेकर अस्पताल आए लेकिन स्ट्रेचर नही मिला और न ही कहीं व्हीलचेयर दिखी।
सीएमओ के संज्ञान में आया मामला, लिया कडा संज्ञान जैसे ही मामला सीएमओ डा. सुमन कोहली के संज्ञान में आया गया तो तुरंत प्रभाव से इस पर संज्ञान लिया गया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि व्हीलचेयर व स्ट्रेचर का प्रयोग केवल और केवल मरीजों के लिए ही किया जाएगा। यदि कोई भी कर्मचारी ऐसा करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यदि व्हीलचेयर या स्ट्रेचर की कमी महसूस होती है तो स्टोर में उसकी डिमांड की जाए।
व्हीलचेयर व स्ट्रेचर का प्रयोग केवल और केवल मरीजों के लिए करने के आदेश : डा. सुमन कोहली
नागरिक अस्पताल की सीएमओ डा. सुमन कोहली ने कहा कि पत्रकारों द्वारा मामला उनके संज्ञान में आया है। अगर कोई भी कर्मचारी इसमें लापरवाह मिलता है तो उसके खिलाफ सख्त कारवाई कि जाएगी। जल्द ही सामान ढोने के लिए कार्टस उपलब्ध करवाए जाएंगे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button