सामाजिक कार्यों के लिए रघुकुल सेवा समिति सम्मानित II
सामाजिक कार्यों के लिए रघुकुल सेवा समिति सम्मानित II


अशोकनगर-(पवन कुमार लोधी):- ईसागढ़ मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखण्ड ईसागढ़ के सेक्टर क्रमांक-5 नईसराय की नवांकुर संस्था रघुकुल सेवा समिति को क्षेत्र में नशामुक्ति, “एक पेड़ माँ के नाम” (वृक्षारोपण), जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और बाल हित, जैसे विविध सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया गया। संस्था के इन सतत और प्रेरणादायी प्रयासों को देखते हुए अनुविभागीय अधिकारी, विकासखण्ड ईसागढ़ श्रीमती रचना शर्मा ने संस्था को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में प्रेरक उदाहरण हैं। संस्था अध्यक्ष विपिन रघुवंशी ने इस सम्मान के लिए जन अभियान परिषद और प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।। #newstodayhry @newstodayhry



