फतेहाबाद दौरा, गांव बड़ोपल की गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सीएम नायब सैनी II
फतेहाबाद दौरा, गांव बड़ोपल की गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सीएम नायब सैनी II


गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सीएम नायब सैनी:-
फतेहाबाद-(राजेश भाम्भू):- मुख्यमंत्री नायब सैनी का फतेहाबाद दौरा, गांव बड़ोपल की गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सीएम नायब सैनी, फतेहाबाद की गौशालाओं में चारे के लिए वितरित किए 7 करोड़ 2 लाख रुपए के चेक, सीएम ने कहा कि देश और प्रदेश सरकार गंगा, गाय और गीता के संरक्षण का कर रही है काम, सीएम ने कहा कि 2014 से पहले प्रदेश में थी 215 पंजीकृत गौशालाएं, भाजपा सरकार के आने बाद इनकी संख्या बढ़कर हुई 686, सीएम ने कहा कि 2014 से पहले गौ सेवा आया के लिए 2 करोड़ का बजट था जिसे बढ़ाकर 595 करोड़ रुपए किया, सीएम ने कहा कि मानसून सत्र में विपक्ष के नेता ऐसे विषय जिनका कोई सिर पैर नहीं, उन्हें उठाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं वायस – प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी आज फतेहाबाद पहुंचे।
फतेहाबाद के गांव बड़ोपल की गौशाला में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया:-
जिले की गौशालाओं के लिए 7 करोड़ 2 लाख रुपए की सहायता राशि के चेक वितरित किए। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि 2014 से पहले प्रदेश में 215 पंजीकृत गौशालाएं थी, जो अब भाजपा सरकार में बढ़कर 686 हो गई है। उन्होंने कहा कि गौ सेवा आयोग के लिए बजट 2 करोड़ था जिसे भाजपा सरकार ने बढ़ाकर 595 करोड़ किया। गौशालाओ के लिए 800 ई रिक्शा की खरीद का काम भी चल रहा है। सीएम ने कहा देश और प्रदेश की सरकार गाय गीता और गाय और गंगा के संरक्षण का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि गौशालाओ के विकास और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए सरकार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। सीएम ने कहा कि हमने अपने घोषणा पत्र में 217 वायदे किये थे, और अब तक 10 माह के शासनकाल में 41 वायदे पूरे कर दिए हैं आने वाले दिनों में 90 और वायदे पुरे कर दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा आज भाजपा सरकार किसानों की 100 फीसदी फसल को एमएसपी पर खरीद रही है:-
सीएम ने कहा कि अपने किये वायदे के अनुसार 1 लाख 80 हज़ार से कम की आय वाले परिवारों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने की बात कही थी जिसे पूरा करते हुए करीब 19 लाख घरों तक पहुंचा जा रहा है। सीएम ने कहा विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है और विपक्ष नेता बिना विषयों के ऐसे मुद्दों को उठाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं जिनका कोई सिर पैर ही नहीं है, मगर सरकार उनका जवाब देने का काम कर रही है। कार्यक्रम के दौरान फतेहाबाद के पूर्व विधायक की और से 6 मांगो का एक मांग पत्र सीएम के सामने रखा गया। मांगपत्र पर सीएम ने कहा इन मांगों को संबंधित विभाग को भेजकर फिजिबिलिटी चेक करवाएंगे। कार्यक्रम में सीएम ने 21 लाख रुपए की राशि गांव के विकास के लिए देने की घोषणा की। इसके अलावा बड़ोपल गौशाला के लिए मंत्री श्याम सिंह राणा ने 11 लाख, मंत्री रणवीर गंगवा ने 11 लाख रुपए और राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने 11 लाख रुपए देने की घोषणा की।। #newstodayhry @newstodayhry



