शहडोल में गौशाला बना लापरवाही का अड्डा , 5 गायों की मौत से हड़कंप II
शहडोल में गौशाला बना लापरवाही का अड्डा , 5 गायों की मौत से हड़कंप II


शहडोल-(पवन कुमार लोधी):- मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री गौ सेवा योजना एक बार फिर सवालों के घेरे में है। शहडोल जिले की ग्राम पंचायत बरूका के रोहनिया में बने गौशाला परिसर से बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार आज सुबह गौशाला में पांच गाय मृत अवस्था में पाई गईं, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जिला मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत बरूका के रोहनिया में बने गौशाला में सुबह पांच गाय मृत अवस्था में पाई गईं, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया
ग्रामीणों का कहना है कि गौशाला में करीब 150 गौवंश रखे गए हैं:-
लेकिन उनकी देखरेख के लिए सिर्फ एक महिला और एक पुरुष कर्मचारी नियुक्त हैं। ऐसे में इतने बड़े स्तर पर गायों की सेवा-संभाल कर पाना नामुमकिन है। कि गौशाला में न तो नियमित चारा-पानी की व्यवस्था है और न ही समय पर पशु चिकित्सक आते हैं। यही कारण है कि बीमारियों और कुपोषण की वजह से कई गायें दम तोड़ रही हैं।। #newstodayhry @nwstodayhry



