खेत में टूटे बिजली तारों से किसानों की मौत अर्निया कला में हज़ारों किसानों का धरना प्रदर्शन II
खेत में टूटे बिजली तारों से किसानों की मौत अर्निया कला में हज़ारों किसानों का धरना प्रदर्शन II


शाजापुर-(पवन कुमार लोधी):- शाजापुर जिले अर्निया कला मे दो किसानों की मौत पर बिजली विभाग पर जमकर बरसे पूर्व विधायक कुणाल चौधरी अर्निया कला मंडल अध्यक्ष दिनेश राजपूत नेतृत्व में में हाट बाजार मे एक विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया हम आपको बता दें कि 2 दिन पहले अरनिया कला में खेत में कीटनाशक डालते समय दो किसने की मौत हो गई थी क्योंकि बिजली विभाग के लापरवाही के कारण खेत में खुले तार टूटे हुए पड़े थे जिस कारण से किसानों की मौत हो गई थी जिस पर कुणाल चौधरी ने कहा कि यह बिजली विभाग द्वारा किसानों की हत्या की गई है बिजली विभाग के सुपरवाइजर और लाइनमैन पर हत्या का प्रकरण दर्ज होना चाहिए क्योंकि साल भर मेंटेनेंस के नाम पर लाइन में जनता को गुमराह करते हैं और लाइनमैन की गलती के कारण ही इतना बड़ा हादसा हुआ है इस हादसे में लाइन और सुपरवाइजर पर हत्या का प्रकरण दर्ज नहीं किया जाता है तो हम उग्र आंदोलन करेंगे वही मामला बिगड़ता देख बिजली विभाग के कर्मचारी मौके से भाग गए तहसीलदार कालापीपल के फोन लगाने पर भी धरना स्थल पर नही आए जिस से किसानो मे काफी अक्रॉस दिखा वही कुणाल चौधरी ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण शाहिद किसानों को 50 50 लाख का मुआवजा दिया जाए वही सोयाबीन की खराब फसल को लेकर भी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए और कहा कि सरकार किसान विरोधी सरकार है जब शिवराज सिंह मुख्यमंत्री नहीं थे तब रोड पर उतरकर 40 हजार रुपए हेक्टर बीमा की मांग कर रहे थे अब तो शिवराज सिंह खुद कृषि मंत्री है अब किसानों को बीमा राशि क्यों नहीं दे रहे हैं वही इस धरना प्रदर्शन में हजारों की संख्या में क्षेत्र के किसान उपस्थित हुए II #newstodayhry @newstodayhry



