हरदा के मालकुंड गांव में अवैध शराब बिक्री पर महिलाओं का विरोध II
हरदा के मालकुंड गांव में अवैध शराब बिक्री पर महिलाओं का विरोध II


हरदा-(पवन कुमार लोधी):- हरदा जिला तहसील हंडिया के ग्राम मालकुंड का बताया जा रहा है जहां पर रहने वाली स्थानीय महिलाओं एवं आम जनता परेशान है क्योंकि शराब विक्रेता गांव में बीच चौराहे पर शराब की बिक्री कर रहा है ऐसा वही निवास कर रहे स्थानीय लोगों ने बताया शराब बिक्री को लेकर स्थानीय लोगों ने अपनी समस्या को बताते हुए शराब के खिलाफ मोर्चा खोल और आवेदन के माध्यम से लिखित एक शिकायत SP महोदय जिला हरदा से की अब देखना यह होगा की क्या इस पर उचित कार्रवाई हो पाएगी या हर बार की तरह समस्या फिर वही बरकरार रहेगी या इस बार कोई कड़े कदम अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ उठाएं जाएंगे या फिर महिलाओं को पानी भरते समय वही पुराना तनाव भरा माहौल का जमावड़ा सहन करना पड़ेगा l मामला एडिशनल एसपी अमित कुमार मिश्रा के संज्ञान तक पहुंच चुका है उन्होंने मीडिया को बताया कि जो भी इसमें लिप्त है उसे पर उचित कार्यवाही की जाएगी पूर्व में भी थाना प्रभारी हंडिया द्वारा अवैध और कच्ची शराब बिक्री पर कार्यवाही की गई है आगे भी जहां-जहां शिकायतें मिलेंगी कार्यवाही की जाएगी स, अवैधानिक गतिविधि नहीं चलने दी जाएगी l l #newstodayhry @newstodayhry



