अब 21 की उम्र में बन सकेंगे सांसद-विधायक II
अब 21 की उम्र में बन सकेंगे सांसद-विधायक II


दिल्ली-(न्यूज़ टुडे व्यूरो):- 25 से घटकर 21 साल होगी सांसद-विधायक का चुनाव लड़ने की उम्र? संसदीय समिति ने मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट अभी भारत में सांसद और विधायक का चुनाव लड़ने की न्यूनतम उम्र 25 साल है। कल्पना कीजिए अगर यह उम्र सीमा घटकर 21 साल रह जाए तो कितने युवाओं का राजनीति में जल्दी आने का सपना साकार हो सकता है। अब यह कल्पना जल्द ही हकीकत में बदल सकती है। राजनीति में रुचि रखने वाले ll
newstodayhry
सांसद और विधायक का चुनाव लड़ने की उम्र 25 से घटाकर 21 करने पर विचार:-
@newstodayhry
अभी भारत में सांसद और विधायक का चुनाव लड़ने की न्यूनतम उम्र 25 साल है। कल्पना कीजिए अगर यह उम्र सीमा घटकर 21 साल रह जाए तो कितने युवाओं का राजनीति में जल्दी आने का सपना साकार हो सकता है। अब यह कल्पना जल्द ही हकीकत में बदल सकती है। राजनीति में रुचि रखने वाले युवाओं को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। सरकार दोनों चुनावों में प्रत्याशी की उम्र सीमा 25 से घटाकर 21 साल करने पर विचार कर रही है। इस मामले में संसद की स्थायी समिति ने उम्र घटाकर 21 साल करने का पक्ष लिया है। समिति ने रिपोर्ट कानून मंत्रालय को सौंप दी है। जल्द ही सरकार इस फैसला ले सकती है। हालांकि चुनाव आयोग उम्र घटाने के पक्ष में नहीं है।
newstodayhry
उम्र कम होने की कितनी उम्मीद?
25 से 21 साल तक उम्र होने के प्रस्ताव पर मुहर लगने की काफी संभावना है। बता दें कि संसद की स्थायी समिति के अध्यक्ष बीजेपी सांसद बृजलाल हैं। लोकसभा और राज्यसभा में बीजेपी के पास पर्याप्त बहुमत है। सरकार जब चाहे इस बिल बनाकर कानून बना सकती है। वहीं अधिसूचना जारी करके भी आसानी से संसद में पास कराया जा सकता है। बीजेपी सांसद ने यह रिपोर्ट तैयार की है तो कहीं न कहीं यह केंद्र सरकार की मर्जी ही हो सकती है। इससे साफ है कि सांसद और विधायक के चुनाव लड़ने की उम्र कम होने की संभावन कई गुणा है।
BJPHaryana
संसदीय समिति की रिपोर्ट में क्या है?
समिति के अध्यक्ष बृजलाल ने रिपोर्ट सबमिट कर दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि विकसित और नए जमाने की सोच वाले युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से रूबरू कराने और इंटरनेशनल वातावरण को देखते हुए यह उम्र घटाने का प्रस्ताव दिया जा रहा है। समिति ने सांसद और विधायक का चुनाव लड़ने की उम्र 25 से घटाकर 21 साल करने पर गंभीरतापूर्वक विचार करने का सुझाव दिया है।
bhajpasarkar
8 करोड़ युवाओं को मिलेगा फायदा:-
वर्तमान में भारत में तकरीबन एक अरब मतदाता हैं। इसमें से 20 से 29 साल के 19 करोड़ 74 लाख वोटर हैं। वहीं 21 से 25 साल की उम्र के बीच वाले 8 करोड़ मतदाता हैं। इसके अलावा देशभर में 18 से 19 साल के मतदाता 1 करोड़ 84 लाख हैं। चुनाव लड़ने की उम्र घटने से 21 से 25 साल वाले मतदाता यानि करीब 8 करोड़ वोटरों को फायदा होगा। राजनीति में रुचि रखने वाले युवा कम उम्र में भी चुनाव लड़ सकते हैं।
Ch. Bharat Singh Beniwal:- 25 से घटकर 21 साल होगी सांसद-विधायक का चुनाव लड़ने की उम्र? संसदीय समिति ने मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट II #newstodayhry @newstodayhry


