madhya pradesh
Trending

विधायक ने ग्रामीण के साथ मोटरसाईकिल पर बैठकर किया मुआयना II

विधायक ने ग्रामीण के साथ मोटरसाईकिल पर बैठकर किया मुआयना II

अशोक नगर (राजपाल केवट):- मौके पर पहुंचे विधायक अशोकनगर विधायक इंजी. हरिबाबू राय ने आज ग्राम काकरुआ राय से खैजरा नई तक प्रस्तावित सड़क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीण जनों के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर पूरे मार्ग का अवलोकन किया तथा स्थानीय नागरिकों एवं किसानों से सीधे संवाद स्थापित किया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने सड़क की जर्जर स्थिति एवं आवागमन में आने वाली कठिनाइयों की जानकारी विधायक को दी। विधायक श्री राय ने आश्वस्त किया कि इस मार्ग के निर्माण एवं सुधार कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र प्रारंभ कराया जाएगा तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों से तत्काल चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। ग्रामीणों ने कहा कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लगभग 20 से अधिक गांवों के किसानों को सीधी राहत प्राप्त होगी। किसानों की उपज सीधे मंडी तक आसानी से पहुँच सकेगी, जिससे परिवहन लागत में कमी आएगी तथा समय की भी बचत होगी। यह मार्ग ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। विधायक श्री राय ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता की सुविधाओं और विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं और सड़क निर्माण कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उस दौरान विधायक इंजी हरिबाबू राय जी के साथ श्री नीरज दांगी , श्री शिवचरण शर्मा, श्री सतेन्द्र दांगी, श्री किशनसिंह दांगी, श्री बला दांगी, श्री पवन, श्री मोनू, श्री जितेंद्र, श्री परमाल, प्रदुध दांगी जी, जहरसिंह दांगी , अभिषेक दांगी, सहित ग्रामीणों के अधिक लोग मौके पर मोजूद रहें II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button