madhya pradesh
Trending

विद्युत विभाग की लापरवाही से आ रहे हैं हजारों के बिल II

विद्युत विभाग की लापरवाही से आ रहे हैं हजारों के बिल II

डबरा-(संतोष सराबगी):- डबरा शहर के विद्युत विभाग द्वारा पिछले कई दिनों से लगातार शहर में चेकिंग की जा रही है जिसके बाद कई उपभोक्ताओं की केवल बदलवई जा रही है और साथ ही जिनके मीटर खराब है उन्हें तुरंत बदला जा रहा है,वही विद्युत उपभोक्ताओं का कहना है कि मीटर तो बदल दिए जाते हैं लेकिन इसके बाद रीडिंग ना लेते हुए मनमाने तरीके से आकलित खपत के बिल जारी कर दिए जाते हैं जिनके मासिक बिल 500 तक आते थे उनके चार से ₹5000 आने लगे हैं देखा गया है कि रोजाना दर्जनों विद्युत उपभोक्ता अपने-अपने बिलों मैं सुधार करने के लिए विद्युत विभाग के ऑफिस के चक्कर लगा रहे हैं वही विभाग के अधिकारी उन्हें ओवरलोड बताकर या ऐसी प्रक्रिया में उलझा देते हैं जिससे वह निराश होकर लौटने को मजबूर हो जाते हैं। ऐसी कई शिकायत भी आ रही है कि दुकानदारों को लाखों के बिल जारी कर दिए गए जबकि उनका कहना है कि ना तो हमारे यहां ओवरलोड है और ना ही इतनी खपत है कि हम इतना बिल भर सकें ।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button