Haryana
Trending

हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला आयोजना समिति का गठन पूरा II

हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला आयोजना समिति का गठन पूरा II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला आयोजना समिति के सदस्यों के चयन के लिए पंचायत भवन में चुनावी प्रक्रिया सम्पन्न हुई है। शुक्रवार को पहले जिला परिषद से 15 सदस्यों के निर्वाचन को लेकर कार्यवाही की गई तथा दोपहर बाद नगर परिषद व नगर पालिका के पांच सदस्यों के लिए चुनाव करवाया गया। जिला परिषद से 15 सदस्यों के चयन हेतु चुनाव प्रक्रिया सुबह 10:30 बजे से शुरू हुई। इस दौरान 24 में से 23 सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। नामांकन भरने, जांच और वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुल 15 वैध नामांकन प्राप्त हुए। सभी नामांकन वैध पाए जाने पर 15 सदस्यों का चयन कर लिया गया। चुने गए सदस्यों में वार्ड नंबर दो से सोनिया, वार्ड नंबर तीन से नरेश कुमार, वार्ड नंबर चार से ओम प्रकाश, वार्ड नंबर पांच से राजबीर कौर, वार्ड नंबर छह से कर्ण सिंह चौटाला, वार्ड नंबर सात से मंजीत कौर, वार्ड नंबर आठ से गुरभेज सिंह, वार्ड नंबर नौ से संतोष देवी, वार्ड नंबर 13 से संतोष, वार्ड नंबर 14 से राकेश कुमार, वार्ड नंबर 15 से कर्मजीत कौर, वार्ड नंबर 16 से गुरदेव सिंह, वार्ड नंबर 18 से राजेंद्र सिंह, वार्ड नंबर 20 से अन्नु देवी, वार्ड नंबर 24 से संदीप कौर शामिल हैं। दोपहर बाद नगर परिषद/नगरपालिकाओं से 5 सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। नगर परिषदों व नगर पालिकाओं के 106 पार्षदों में से 100 पार्षदों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस दौरान 11 नामांकन दाखिल किए गए, जिनमें से एक नामांकन वापिस ले लिया गया। चुनाव प्रक्रिया से जिन पांच सदस्यों को चुना गया है, उनमें सिरसा नगर परिषद के वार्ड नंबर 27 से पार्षद मनमोहन मिड्डा, कालांवाली के वार्ड एक पार्षद मंगत राम, रानियां के वार्ड नंबर छह के पार्षद पवन कुमार, रानियां के वार्ड नंबर 12 के पार्षद सुखविंद्र सिंह तथा ऐलनाबाद नगर पालिका के वार्ड नंबर 13 के पार्षद वेद प्रकाश शामिल है गौरतलब है कि जिला आयोजना समिति का मुख्य कार्य जिले के समग्र और संतुलित विकास के लिए योजनाएं बनाना है। समिति यह निर्धारित करती है कि किन योजनाओं व विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। यह समिति सडक़, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और अन्य बुनियादी क्षेत्रों में आवश्यकताओं का मूल्यांकन करके इनके लिए योजनाएं तैयार की जाती हैं ।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button