Haryana
Trending

मन की गुलामी से आज़ादी का संदेश II

मन की गुलामी से आज़ादी का संदेश II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के आश्रम सेक्टर-20, कोठी नम्बर 1544 हुडा में साप्ताहिक सत्संग किया गया, जिसमें साध्वी नेहा भारती ने कहा कि हम बाहरी तौर पर तो आजाद हो गए हैं, मगर हम मन से आज भी गुलाम हैं। जो हमारा मन कहता है हम वैसे ही कर्म करते जा रहे हैं, मगर हमारे संतों ने कहा है मन जीते जग जीत, मन के विचारों के कारण बुरी संगति के प्रभाव में फंस आज का युवा नशे की ओर जाकर अपना और अपने परिवार का जीवन बर्बाद कर रहा है। उन्होंने कहा कि नशे की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि मन को आत्म बल मिले। युवाओं को इसके लिए पूर्ण सतगुरु की शरण में जाकर ब्रह्म ज्ञान प्राप्त कर राष्ट्र के प्रति अपने फर्ज पूरे करने चाहिए। इस अवसर पर सुमधुर भजनों का गायन किया गया #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button