Haryana
Trending

Fake Customer Care के जाल से बचें :- एसपी सिद्धान्त जैन ll

Fake Customer Care के जाल से बचें :- एसपी सिद्धान्त जैन ll

हिसार-(अमित कुमार):-आजकल साइबर ठग फर्जी Customer Care बनकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। ठग Google Search, सोशल मीडिया, फर्जी वेबसाइट, ऑनलाइन विज्ञापन या अन्य माध्यमों से Customer Care के नाम पर अपना मोबाइल नंबर उपलब्ध करवाते हैं। परेशान व्यक्ति जब इन नंबरों पर संपर्क करता है तो ठग खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताकर उससे OTP, UPI PIN, बैंक विवरण, कार्ड की जानकारी या स्क्रीन शेयर करवाकर खाते से रकम उड़ा लेते हैं।इस संबंध में पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, IPS ने आमजन को सावधान करते हुए कहा कि किसी भी सेवा या शिकायत के लिए Customer Care नंबर हमेशा संबंधित कंपनी/संस्था की आधिकारिक वेबसाइट या आधिकारिक ऐप से ही प्राप्त करें। इंटरनेट पर दिखाई देने वाले किसी भी अनजान नंबर पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
फर्जी Customer Care से बचने के लिए रखें इन बातों का ध्यान-
🔹 Customer Care नंबर Google Search, सोशल मीडिया पोस्ट या कमेंट में मिले नंबर से प्राप्त न करें।
🔹 संबंधित बैंक, कंपनी या संस्था की आधिकारिक वेबसाइट/ऐप पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर का ही इस्तेमाल करें।
🔹 Customer Care के नाम पर कोई व्यक्ति OTP, UPI PIN, ATM PIN, CVV या Password मांगे तो तुरंत बातचीत बंद कर दें।
🔹 किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर AnyDesk, TeamViewer, QuickSupport या अन्य Remote Access App डाउनलोड न करें।
🔹 Customer Care के नाम पर भेजे गए किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही कोई APK/App इंस्टॉल करें।
🔹 Refund, KYC Update, Account Verification या समस्या ठीक करने के नाम पर यदि कोई व्यक्ति पैसे ट्रांसफर करने को कहे, तो सावधान रहें।
🔹 कोई भी बैंक या प्रतिष्ठित संस्था आपको फोन पर UPI PIN या OTP बताने के लिए नहीं कहती।
🔹 सोशल मीडिया पर मिले Customer Care नंबर की विश्वसनीयता जांचे बिना संपर्क न करें।
ठगी होने पर तुरंत करें कार्रवाई-यदि आपके साथ साइबर ठगी हो जाती है तो बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें तथा National Cyber Crime Reporting Portal पर शिकायत दर्ज करें। जितनी जल्दी शिकायत की जाएगी, ठगी की रकम को रोकने/फ्रीज कराने की संभावना उतनी ही अधिक रहती है।
एसपी सिद्धान्त जैन की अपील-“साइबर अपराधी हमारी जल्दबाजी और भरोसे का फायदा उठाते हैं। किसी भी समस्या के समाधान के लिए इंटरनेट पर मिले Customer Care नंबर पर भरोसा करने से पहले उसकी पुष्टि जरूर करें। याद रखें—सही Customer Care नंबर वही है, जो संबंधित कंपनी या संस्था के आधिकारिक माध्यम से प्राप्त किया गया हो। थोड़ी सी सावधानी आपकी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रख सकती है।”
हिसार पुलिस की अपील-“सर्च करें, लेकिन Verify जरूर करें—Official Website से नंबर लें, ठगों से नहीं।”

Related Articles

Back to top button