श्री राम चैरिटेबल ट्रस्ट ने शोभायात्रा में की श्रद्धालुओं की सेवा
श्री राम चैरिटेबल ट्रस्ट ने शोभायात्रा में की श्रद्धालुओं की सेवा
सिरसा :- (अक्षित कम्बोज) पिछले 25 सालों से धार्मिक आयोजनों के दौरान सेवा और सहयोग की भावना को आगे बढ़ाते हुए श्री राम चैरिटेबल ट्रस्ट रजि. सिरसा की ओर से विजयदशमी के मौके पर निकाली गई शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए मिल्क शेक की सेवा लगाई गई। ट्रस्टी अश्वनी बांसल ने बताया कि इस दौरान यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को ठंडा एवं स्वादिष्ट मिल्क शेक वितरित किया गया। सेवा कार्य के माध्यम से श्रद्धालुओं को राहत प्रदान करने के साथ-साथ सामाजिक सद्भाव और मानवता का संदेश भी दिया गया। मिल्क शेक सेवा के दौरान श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया और सेवा कार्य में जुटे लोगों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों में इस प्रकार की सेवाएं समाज में आपसी भाईचारे, सहयोग और परोपकार की भावना को मजबूत करती हैं। बंसल ने कहा कि धार्मिक यात्राओं में श्रद्धालुओं की सेवा करना पुण्य का कार्य है। इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और लोगों को जनसेवा के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने बताया कि श्री राम संकीर्तन मंडल की ओर से लगातार पिछले 37 सालों से राम गली, नोहरिया बाजार में संकीर्तन किया जा रहा है।धिंगतानियां रोड पर निर्माणाधीन है वनवासी राम मंदिर:ट्रस्टी अश्वनी बंसल ने बताया कि श्री राम चैरिटेबल ट्रस्ट रजि. सिरसा के अध्यक्ष एडवोकेट भुवन भास्कर खेमका की अध्यक्षता में धिंगतानिया रोड पर वनवासी राम मंदिर का निर्माण कार्य जोरों पर है। उन्होंने बताया कि सिरसा की धरा पर यह पहला राम मंदिर होगा। इस मंदिर के निर्माण कार्य पर करीबन 50 करोड़ रुपए खर्च आएगा। उन्होंने बताया कि मंदिर के निर्माण के लिए दानदाताओं द्वारा अपार सहयोग किया जा रहा है और जल्द ही यह मंदिर तैयार कर श्रद्धालुओं की सेवा में समर्पित कर दिया जाएगा। इस मौके पर सुभाष सतनाली वाले, विनोद सतनाली वाले, विजय बतरा, गुलाब राय, पवन सिंगला, सुरेंद्र कुमार, राकेश लढ़ा, संजय रेलन, घनश्याम दास, चिटकारा, श्रवण कुमार, सुभाष छाबड़ा, वंकट खेमका सहित अन्य ट्रस्ट सदस्य उपस्थित थे।

