

बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):- पी एम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ागुढ़ा द्वारा आयोजित स्वास्थ्य और स्वच्छता शिविर के दूसरे दिन महत्वपूर्ण स्वास्थ्य विषयों पर चर्चा की। प्राचार्य ईश्वर सिंह ने शिविर को सफल बनाने में सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
किशोरावस्था के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक बदलावों के बारे में दी जानकारी
जीव विज्ञान प्रवक्ता अनिल कुमार ने किशोरावस्था के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक बदलावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किशोरावस्था (10-19 वर्ष) जीवन का एक संवेदनशील दौर होता है, जहां शरीर और मन में कई बदलाव होते हैं। किशोरों में पोषण, स्वच्छता, मानसिक स्वास्थ्य और आत्मविश्वास बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। डॉ अंकित मित्रा ने एनीमिया की समस्या पर विशेष रूप से चर्चा की। वहीं डॉ अंकित ने बताया कि भारत में किशोर लड़कियों और बच्चों में एनीमिया एक गंभीर समस्या है, जिसका कारण आयरन की कमी वाला आहार और स्वच्छता की कमी है।
साप्ताहिक आयरन फोलिक एसिड पूरकता कार्यक्रम
भौतिकी प्रवक्ता प्रभात कुमार ने (साप्ताहिक आयरन फोलिक एसिड पूरकता ) कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। रसायन विज्ञान प्रवक्ता अरविंद कुमार ने बताया की स्वच्छता और साफ-सफाई से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है जिससे शरीर पोषक तत्वों को सही तरह से ग्रहण कर पाता है। अध्यापक मनीष कुमार ने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा पर चर्चा की गई। शिविर में डॉक्टरों ने बीपी, हीमोग्लोबिन, वजन, आंखों की रोशनी, दांतों की स्थिति और पोषण स्तर की जांच की। जिला रेडक्रॉस सोसायटी सिरसा राजिंदर कुमार ने प्राथमिक उपचार पर बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने बताया किसी भी आपातकालीन स्थिति में प्रथम उपचार जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।। #newstodayhry @newstodayhry