Uncategorized
Trending

कृषि विज्ञान केंद्र, भिवानी द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन पर किसान मेला आयोजित हुआ।।

कृषि विज्ञान केंद्र, भिवानी द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन पर किसान मेला आयोजित हुआ।

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- कृषि विज्ञान केंद्र, भिवानी द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन पर किसान मेला का आयोजन किया गया, जिसमें चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बी. आर. कम्बोज मुख्य अतिथि रहे। विश्वविद्यालय के विस्तार शिक्षा निदेशक, डॉ. बलवान सिंह मंडल ने भी मेले में उपस्थित रहे। मेले में 800 से अधिक किसानों ने हिस्सा लिया, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। इस मेले में फसल अवशेष प्रबंधन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण व्याख्यान दिए गए, जिनमें किसानों को पराली न जलाने के लिए प्रेरित किया गया। किसानों को बताया गया कि वे फसल अवशेषों को जलाने के बजाय पैकेजिंग सामग्री, बायोचार, मशरूम उत्पादन के आधार आदि के रूप में उपयोग कर इसे आय का स्रोत बना सकते हैं। इसके अलावा, सुपर सीडर, बेलर, मल्चर आदि जैसी आधुनिक मशीनों के उपयोग पर भी विशेष चर्चा की गई। मुख्य अतिथि प्रो. बी. आर. कम्बोज ने सतत कृषि और जल संसाधनों के कुशल उपयोग पर बल दिया। डॉ. बलवान सिंह मंडल ने युवा पीढ़ी को कृषि विज्ञान अपनाने पर जोर दिया और इसे महान पेशा बताया । कृषि विज्ञान केंद्र, भिवानी के वरिष्ठ संयोजक डॉ. आर.एस. ढिल्लों तथा वैज्ञानिकों डॉ. गुलाब सिंह, डा. मीनू, डॉ. मुरारी लाल, डॉ. ममता फोगाट, डॉ. करिश्मा नंदा और डॉ. देवीलाल ने भी फसल अवशेष प्रबंधन पर महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं। साथ ही, विभिन्न सहायक विभागों के अधिकारियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जैसे डॉ. देवीलाल, डीएचओ भिवानी, डॉ. संजय मक्कड़, एसडीएओ भिवानी और ई आर नसीब धनखड़ एएई। मेले के अंत में 10 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित कर पुरस्कार दिए गए।। #newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button