चंडीगढ़ में सरकार और किसान नेताओं के बीच वार्ता विफल होने के बाद पंजाब के किसान भड़क उठे हैं।।
चंडीगढ़ में सरकार और किसान नेताओं के बीच वार्ता विफल होने के बाद पंजाब के किसान भड़क उठे हैं।।


कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- चंडीगढ़ में सरकार और किसान नेताओं के बीच वार्ता विफल होने के बाद पंजाब के किसान भड़क उठे हैं। शहीद भगत सिंह किसान यूनियन समेत कई संगठनों ने किसानों से शंभु बॉर्डर पर एकजुट होने की अपील की है। किसान नेताओं पंडेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल की गिरफ्तारी के बाद किसानों में गहरा रोष है। विभिन्न जिलों में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं, और अब किसान संगठनों ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ शंभु बॉर्डर पहुंचने का ऐलान कर दिया है। किसान सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए स्पष्ट संदेश देना चाहते हैं कि वे अपने हक से पीछे नहीं हटेंगे। किसान यूनियन नेताओं ने कहा कि सरकार का अड़ियल रवैया और दमनकारी नीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मुद्दे को लेकर गांव-गांव में बैठकें हो रही हैं, और बड़ी संख्या में किसान आंदोलन के समर्थन में उतरने के लिए तैयार हैं। शंभु बॉर्डर पर किसानों का विशाल जमावड़ा होने की संभावना है, जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। सरकार के खिलाफ नाराजगी बढ़ती जा रही है, और किसान अपने हक के लिए आर-पार की लड़ाई का संकेत दे रहे हैं। अगर इसके लिए हमें अपनी गिरफ्तारियां भी देनी पड़े तो हम इसके लिए पीछे नहीं हटेंगे! कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि जिला पुलिस मामले को लेकर पूरी तरह से अलर्ट है। किसानों की हर मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। पंजाब बॉर्डर पर भी पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। जरूरत के मुताबिक फोर्स को लगाया जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry