सिरसा: मुख्यमंत्री ने किया नायाब बजट पेश, हर वर्ग होगा लाभान्वित, विधायक देवेंद्र अत्री 23 मार्च।
सिरसा: मुख्यमंत्री ने किया नायाब बजट पेश, हर वर्ग होगा लाभान्वित, विधायक देवेंद्र अत्री 23 मार्च।


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- उचाना कलां से विधायक देवेंद्र अत्री ने रविवार को स्थानीय रेस्टहाउस में हरियाणा बजट सत्र 2025-26 को लेकर एक पत्रकार वार्ता में कहा कि हरियाणा सरकार कृषि एवं इससे जुडे़ उद्योगों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है, इसलिए सिरसा में किन्नू प्रसंस्करण प्लांट स्थापित करने का निर्णय लिया है। साथ ही सिरसा और भिवानी में एकीकृत एक्वा पार्क उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किए जाएंगे। सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है, सिरसा व कई अन्य जिलों के अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेजों के साथ-साथ प्रदेश में कुल 9 आधुनिक मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने नायाब बजट पेश किया है, यह हर वर्ग के लिए फायदेमंद साबित होगा। हरियाणा सरकार ने प्राथमिक क्षेत्रों जैसे कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, और बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने बजट के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की और इसे हरियाणा के विकास के लिए एक मील का पत्थर बताया।
विधायक देवेंद्र अत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार जनहित में घोषणाएं कर आम जनता को लाभ पहुंचाने में जुटे हैं, जिससे हरियाणा देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो रहा है। महिला किसानों को डेयरी स्थापित करने के लिए 1 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा, देसी गाय की खरीद पर अनुदान राशि बढ़ाकर 30 हजार रुपये कर दी गई है। प्राकृतिक खेती को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध सरकार ने उनके कल्याण हेतु कई अहम फैसले लिए हैं।
पर्यावरण, वन, जीव-जंतु और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए भी कदम उठाए गए हैं। ई-वेस्ट प्रबंधन के लिए भी नई नीति बनेगी। विधायक देवेंद्र अत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भी बजट में कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। इसके तहत हर जिले में एक राजकीय महाविद्यालय और मॉडल संस्कृति महाविद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही, 10 किलोमीटर के दायरे में मॉडल संस्कृति स्कूल खोलने की योजना है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भी बेहतर शिक्षा मिल सके। इसके लिए 1497 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष यतींद्र सिंह एडवोकेट, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा, प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य, पूर्व विधायक मक्खन लाल सिंगला, रतन लाल बामनिया, रोहताश जांगड़ा, सिरसा नगर अध्यक्ष सुमन शर्मा व अजय शेरपुरा, कपिल सोनी एडवोकेट, तरुण गुलाटी, अंबर कुमार और विष्णु शर्मा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने किया नायाब बजट पेश, हर वर्ग होगा लाभान्वित : विधायक देवेंद्र अत्रीउचाना कलां से विधायक देवेंद्र अत्री ने रविवार को स्थानीय रेस्टहाउस में हरियाणा बजट सत्र 2025-26 को लेकर एक पत्रकार वार्ता में कहा कि हरियाणा सरकार कृषि एवं इससे जुडे़ उद्योगों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है, इसलिए सिरसा में किन्नू प्रसंस्करण प्लांट स्थापित करने का निर्णय लिया है। साथ ही सिरसा और भिवानी में एकीकृत एक्वा पार्क उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किए जाएंगे। सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है, सिरसा व कई अन्य जिलों के अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेजों के साथ-साथ प्रदेश में कुल 9 आधुनिक मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने नायाब बजट पेश किया है, यह हर वर्ग के लिए फायदेमंद साबित होगा। हरियाणा सरकार ने प्राथमिक क्षेत्रों जैसे कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, और बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने बजट के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की और इसे हरियाणा के विकास के लिए एक मील का पत्थर बताया।
विधायक देवेंद्र अत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार जनहित में घोषणाएं कर आम जनता को लाभ पहुंचाने में जुटे हैं, जिससे हरियाणा देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो रहा है। महिला किसानों को डेयरी स्थापित करने के लिए 1 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा, देसी गाय की खरीद पर अनुदान राशि बढ़ाकर 30 हजार रुपये कर दी गई है। प्राकृतिक खेती को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध सरकार ने उनके कल्याण हेतु कई अहम फैसले लिए हैं। वहीं पर्यावरण, वन, जीव-जंतु और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए भी कदम उठाए गए हैं। ई-वेस्ट प्रबंधन के लिए भी नई नीति बनेगी। विधायक देवेंद्र अत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भी बजट में कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। इसके तहत हर जिले में एक राजकीय महाविद्यालय और मॉडल संस्कृति महाविद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही, 10 किलोमीटर के दायरे में मॉडल संस्कृति स्कूल खोलने की योजना है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भी बेहतर शिक्षा मिल सके। इसके लिए 1497 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष यतींद्र सिंह एडवोकेट, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा, प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य, पूर्व विधायक मक्खन लाल सिंगला, रतन लाल बामनिया, रोहताश जांगड़ा, सिरसा नगर अध्यक्ष सुमन शर्मा व अजय शेरपुरा, कपिल सोनी एडवोकेट, तरुण गुलाटी, अंबर कुमार और विष्णु शर्मा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।। #newstodayhry @newstodayhry