Haryana
Trending

आज के भारत में भगत सिंह की सोच पर युवाओं ने रखे विचार, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा II

आज के भारत में भगत सिंह की सोच पर युवाओं ने रखे विचार, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा II

बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):- क्षेत्र के गांव शेखुपुरिया में लोक चेतना कला व साहित्य मंच व युवा क्लब शेखुपुरिया के आपसी सहयोग से गत दिवस जंग ए आजादी के महान योद्धा शहीद भगत सिंह के 119 वें जन्मदिन पर ” शहीद भगत सिंह की विचारधारा और आज के भारत ” विषय पर एक विचार चर्चा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच नरेश इंदलिया, दलीप चाहर पूर्व सरपंच, प्रेम कम्बोज, नत्थू राम प्रिंसिपल ढूडियांवाली , राकेश सरपंच प्रतिनिधि फतेहपुरिया ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर मुख्य वक्ता शिक्षाविद मास्टर वीर सिंह भरोसा ने कहा कि आज हम भारतीय जिस अभूतपूर्व कठिन दौर से गुजर रहे हैं। पूंजीवाद और साम्राज्यवाद की आक्रमकता बढती दिखाई दे रही है।अवाम के बड़े हिस्से पस्तहिमती और निराशा के शिकार है, तो ऐसे में इंसानियत की रूह में हरकत पैदा करने के लिए और क्रांति की भावना को ताजा करने के लिए शहीदेआजम भगत सिंह की विचारधारा को बार बार पढ़ने की और इस विचारधारा को हर जीवित हदह तक पहुंचाने की जरूरत है । वीर सिंह ने कहा कि आज खासकर नई पीढ़ी को भगत सिंह के विचारों से, क्रान्तिकारी इतिहास की उस गौरवशाली विरासत से परिचित करवाना ज़रूरी है जिसे जन जन तक पहुंचने से रोकने की हरचंद कोशिश देशी सत्ताधारियो ने हमेशा से की है। इस अवसर पर बोलते हुए राजकुमार शेखुपुरिया ने कहा कि शहीद भगत सिंह के आदर्श और विचार हमारे लिए आज भी प्रासंगिक है, बल्कि पहले से अधिक प्रासंगिक है। कार्यक्रम के दुसरे चरण में 6 से लेकर चौदह वर्ष के लड़के और लड़कियों की दोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस अवसर पर स्कूली शिक्षा में व खेल गतिविधियों में अव्वल दर्जे को हासिल करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में औपी सुथार, सुखवीर सिंह सिंवर, लाधूराम ढूकिया, सुखवीर पंच, नरेश चाहर, सन्नी सिंवर बिंदू, एकता रानी, कविता चाहर, मास्टर गुरदीप सिंह, दाता राम, राजेश वर्मा, राकेश, बलवंत, मास्टर राजपाल, विनोद जांगड़ा, सुखवीर जांगड़ा, नरेश ओला, नरेश सिंवर, गजानंद, नीतिन पीटीआई , भजन लाल व संदीप कुमार , इंद्रजीत जांगड़ा, शंकर लाल, कृष्ण कुमार, सतवीर, अनिल मास्टर, महेश, रामचंद्र टेलर इत्यादि उपस्थित थे II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button