Haryana
Trending

सोनीपत पीएनडीटी टीम ने घर में चल रहे भ्रूण लिंग – जांच का किया भंडाफोड़।।

सोनीपत-(संगीत राणा):- सोनीपत पीएनडीटी टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पीएनडीटी टीम ने उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के धामपुर के सिटी कॉलोनी में स्थित एक मकान में अवैध रूप से चल रहे भ्रूण लिंग जांच के सेंटर का भंडाफोड़ किया है। टीम ने एक महिला दलाल सहित चार लोगों को रंगे हाथों पकड़ा है। मकान के अंदर से अल्ट्रासाउंड मशीन दो दलालों से 17500 रूपए भी टीम ने बरामद किए हैं मामले में अब उत्तर प्रदेश की धामपुर पलिस थाना मामले में आगामी करवाई कर रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सोनीपत सिविल सर्जन डॉक्टर जयंत आहूजा के पास पिछले कुछ समय पहले सूचना मिली थी कि सोनीपत के कुछ युवक मोटे रकम लेकर उत्तर प्रदेश में लड़का और लड़की की जांच करवाते हैं। इसके बाद सोनीपत के पीएनडीटी अधिकारी डॉ सुमित कौशिक के नतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। एक डिकॉय के माध्यम से 72 हजार रुपए में लड़का और लड़की की जांच करने का सौदा तय किया गया। सोनीपत के रहने वाले दलाल विकाश ने डिकॉय से सोनीपत के एक निजी अस्पताल में पैसे लिए और अपने साथी रविन्द्र के साथ गर्भवती महिला को लेकर उतर प्रदेश के बिजनौर पहुंचा जहां से उसने महिला दलाल सबीससी को साथ लिया और धामपुर में स्थित सिटी कॉलोनी में मनोज के पास पहुंचा जिसके बाद मनोज ने गर्भवती महिला की जांच की ओर उसे लड़का होना बताया टीम ने पीछा करते हुए अवैध रूप से चल रहे हैं सेंटर से एक अल्ट्रासाउंड मशीन ओर रविन्द्र से 17 हजार और महिला सबीससी से 500 रुपए बरामद किया। सोनीपत पीएनडीटी अधिकारी डॉ सुमित कौशिक ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कारवाई कि गई है लिंग जांच के लिए 72 हजार रुपए में सौदा तय हुआ था। मामले में तार लंबे जुड़े हो सकते हे। सोनीपत के दलाल होने के साथ-साथ कुछ डॉक्टरों का भी हाथ होने का सदेह है। मामले की जांच फिलहाल धामपुर थाना पुलिस कर रही है लेकिन सोनीपत पीएनडीटी टीम भी मामले में गहनता से जांच करेगी।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button