Haryana
Trending

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर भिवानी में सामाजिक एकता और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश II

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर भिवानी में सामाजिक एकता और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश II

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- भिवानी के पंचायत भवन में जिला स्तरीय महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जयंती समारोह में मुख्य अतिथि विधायक घनश्याम सराफ SC आयोग के वाइस चेयरमैन विजेंदर बडगूजर, DC साहिल गुप्ता सहित अन्य लोगों ने की शिरकत। विधायक घनश्याम सराफ ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा है आज भिवानी में जिला स्तरीय महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने शिक्षा को लेकर ज्योत जलाई थी। आज की युवा पीढ़ी को भी महर्षि वाल्मीकि जी से प्रेरणा लेनी चाहिए। नगर परिषद चेयर पर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप ने कहा कि भिवानी के MC महर्षि वाल्मीकि जी के नाम पैर कम्युनिटी सेंटर का भी निर्माण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि:-

समाज की नव मजबूत करने को लेकर कम्युनिटी सेंटर का निर्माण करवाया जाएगा। SC आयोग वाइस चेयरमैन विजेंदर बडगूजर ने कहा कि आज हरियाणा सरकार आज महान पुरुषों की जयंती मना रही है हरियाणा सरकार आज सभी संतो और महान पुरुषों की जयंती सरकारी स्तर पर मना रही है। हरियाणा सरकार आज सबका साथ और सबका विकाश कर रही हैं मनोहर लाल जी की सरकार ने SC आयोग का गठन किया। उन्होंने कहा कि SC आयोग जब भी किसी पर SC,ST एक्ट लगाया जाता हैं तो दोनों पक्षों की बात सुनकर फैसला किया जाता है सिविल सर्जन डॉ रघुवीर सिंह शांडिल्य ने संबोधित करते हुए कहा कि वाल्मीकि जयंती समारोह में स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी TB उन्मूलन को लेकर स्टाल लगाई गई और लोगों को टीवी के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि भिवानी के समान अस्पताल में टीवी के मरीजों को फ्री दवाइयां दी जाती हैं और सभी टेस्टिंग सुविधा भी उपलब्ध हैं वहीं उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत सबसे पहले टीवी के मरीजों की पहचान की जाती है उसके बाद उनका ट्रीटमेंट शुरू किया जाता है और लोगो को आज टीवी के लक्षण और और उनके बचाव के बारे में भी जानकारी दी गई।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button