Haryana
Trending

झोरड़रोही विद्यालय में सुचारू हुई बच्चों के बैठने की व्यवस्था।।

झोरड़रोही विद्यालय में सुचारू हुई बच्चों के बैठने की व्यवस्था।।


बड़ागुढ़ा (गुरनैब दंदीवाल):- झोरड़ रोही स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सभी बच्चों के बैठने की सुविधा को सुव्यवस्थित कर दिया गया है। सभी 340 बच्चों के लिए ड्यूल डेस्क उपलब्ध करवा दिए गए है। विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ मनोज खुराना ने बताया कि विद्यार्थियों का टाट पट्टी पर बैठना उन्हें बहुत अखरता था। उन्होंने यह समस्या शिक्षकों के समक्ष रखी तो सभी शिक्षकों ने इसके निवारण के लिए अपना नैतिक समर्थन दिया और यथाशक्ति आर्थिक सहयोग देने की बात भी कही। परिणाम स्वरूप इस दिशा में सकारात्मक प्रयास किए गए। टूटे-फूटे बैंचौं की मुरम्मत करवाई गई तथा 80 नए ड्यूल डैस्क मंगवाए गए। विद्यालय प्रबंधन समिति, स्टाफ सदस्य एवं ग्राम पंचायत तथा अन्य मौजिज व्यक्तियों के आर्थिक सहयोग से यह असंभव सा दिखने वाला कार्य पूर्ण हुआ। सरपंच कुलविंदर कौर व भगवंत सिंह ने भी प्रधानाचार्य की प्रगतिशील सोच की सराहना की तथा अपनी ओर से भी इसमें अपना भरपूर समर्थन और योगदान दिया। सभी ने सरपंच महोदय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक कमलजीत सिंह, आकाशदीप, चंद्र हंस, गौतम प्रकाश, रामस्वरूप, किरणपाल कौर एवं सुमन जाखल व रवि कुमार भी मौजूद रहे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button