शिक्षक दिवस पर बाबा सरसाई नाथ सेवा ट्रस्ट ने किया पौधारोपण ll
शिक्षक दिवस पर बाबा सरसाई नाथ सेवा ट्रस्ट ने किया पौधारोपण ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-शिक्षक दिवस के अवसर पर बाबा सरसाई नाथ सेवा ट्रस्ट (रजि. नं. 2116) की ओर से हिसार रोड स्थित एक निजी संस्थान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ट्रस्ट के सदस्यों ने पौधे लगाकर उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया। अध्यापक गोविंद गौतम शर्मा ने कहा कि शिक्षक दिवस महान शिक्षाविद् एवं भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। शिक्षक समाज को दिशा देने और देश की भावी पीढ़ी का निर्माण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पौधारोपण भी एक प्रकार की सामाजिक शिक्षा है, क्योंकि आज लगाया गया पौधा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, छाया और बेहतर पर्यावरण प्रदान करेगा। उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। ट्रस्ट के प्रधान रविंद्र सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा शिक्षकों के सम्मान एवं कल्याण के लिए राज्य शिक्षक पुरस्कार, शिक्षकों के प्रशिक्षण, डिजिटल शिक्षा तथा बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था जैसी विभिन्न योजनाओं एवं व्यवस्थाओं पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का सम्मान करना पूरे समाज का दायित्व है। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अभियान को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा और लगाए गए पौधों की देखभाल भी सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर संतलाल राजपूत, तेजभान, राधेश्याम पंवार, बुर्जभंगू, सुल्तान, रणजीत, सुरेंद्र, सुमित, आशीष, चंद्रमोहन, सतबीर एवं विनोद सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।@newstodayhry #newstodayhry




