Haryana
Trending

इंद्री मंडी में धान की आवक तेज़ खराब मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता II

इंद्री मंडी में धान की आवक तेज़ खराब मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता II

इंद्री-(विजय कम्बोज):- इंद्री अनाज मंडी में पिछले कई दिनों से धान की आवक बढ़ रही है आज मौसम खराब के चलते किसान काफी संख्या में धान लेकर अनाज मंडी में पहुंच रहे हैं बिगड़ते मौसम के चलते किसानों को धान काटने में  काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है| उत्तर प्रदेश से धान लेकर पहुंचे किसान ने बताया कि अबकी बार पर एकड़ में धान की औसत कम निकल रही है क्योंकि पकने के  समय बारिश से फसल को काफी नुकसान पहुंचा है|  जिससे औसत पर फर्क पड़ा है वही नमी के चलते खरीदार कम  दाम लगाकर किसानों को गुमराह कर रहे। अनाज मंडी संगठन के प्रधान सुमेर चंद कंबोज ने बताया कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष काफी मात्रा में यूपी से धान  आ रहा है और इस वर्ष धान का रेट भी अधिक है किसानों को इस रेट से काफी फायदा होगा उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री किसानों को लाभ पहुंचने के लिए कार्य कर रही है जिससे किसानों को काफी फायदा हो रहा है उन्होंने बताया कि 10 से 15 दिन में हरियाणा के किसान धान लेकर अनाज मंडी में पहुंचना शुरू हो जायेगे II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button