पुराने झगड़े के केस में फरार आठवां आरोपी हन्नी पहाड़ी गिरफ्तार II
पुराने झगड़े के केस में फरार आठवां आरोपी हन्नी पहाड़ी गिरफ्तार II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला पुलिस सिरसा ने लड़ाई-झगड़े के पुराने मुकदमे में फरार चल रहे आठवा आरोपी हन्नी पहाड़ी गिरफ्तार न्यायिक हिरासत भेजा सिरसा पुलिस ने आपसी लड़ाई-झगड़े से जुड़े एक पुराने मुकदमे में बड़ी सफलता हासिल करते हुए फरार चल रहे आठवा आरोपी हन्नी पहाड़ी उर्फ हिमान्शु पुत्र तेजपाल निवासी किर्तिनगर सिरसा को गिरफ्तार कर लिया है। प्रबंधक थाना शहर सिरसा उप नि0 संदीप कुमार ने बताया की मामला दिनांक 18.07.2023 का है, जब शिकायतकर्ता पीयूष पुत्र विजेंद्र उर्फ़ रविंद्र वासी चतरगढ़ पट्टी सिरसा ने आरोप लगाया था कि कई युवक हथियारों से लैस होकर उस पर हमला किया,जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पीयूष पुत्र विजेंद्र उर्फ़ रविंद्र वासी चरगढ़ पट्टी के ब्यान पर थाना सिविल लाईन सिरसा में उचित धाराओं के साथ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात आरोपीयों को पहले ही गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से लड़ाई-झगड़े में इस्तेमाल किए गए डंडे, लकड़ी आदि बरामद कर पुलिस ने जब्त किए ।आज आठवा आरोपी हन्नी पहाड़ी को गिरफ्तार किया गया पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया व वारदात में प्रयोग भी डंडे, लकड़ी आदि बरामद करवाये। आज आरोपी हन्नी को पेश अदालत किया गया जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत भेजा गया II #newstodayhry @newstodayhry



