Haryana
Trending

मनीषा मौत मामला सरकार ने मानी सीबीआई जांच की मांग, बुधवार को होगा अंतिम संस्कार II

मनीषा मौत मामला सरकार ने मानी सीबीआई जांच की मांग, बुधवार को होगा अंतिम संस्कार II

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- जिला भिवानी के गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी मनीषा की मौत के मामले में मनीषा के पिता और गांव की कमेटी के सदस्यों ने मंगलवार देर रात जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार से इस मामले की सीबीआई से जांच करवाने की मांग की। इस पर जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी तक मांग को पहुंचाया। मुख्यमंत्री ने परिवार और कमेटी की मांग पर इस मामले की निष्पक्ष जांच के किए यह केस सीबीआई को सौंप दिया है, जिसकी जानकारी मुख्यमंत्री ने स्वयं ट्वीट कर दी है। वहीं मुख्यमंत्री द्वारा सीबीआई की जांच करवाने की बात कहने पर लड़की के पिता संजय, कमेटी के सदस्य एवं हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के पूर्व प्रधान सोमेश कुमार तथा गांव के सरपंच जय सिंह ने कहा कि सरकार ने उनकी मांग मान ली हैं। अब कमेटी मनीषा के अंतिम संस्कार करवाने के लिए सहमत है। मनीषा का बुधवार सुबह अंतिम संस्कार किया जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button