अम्बाला शहर में होने वाले मेयर पद के उप चुनाव को लेकर शहर में पहला नामांकन भाजपा की उम्मीदवार सैलजा सचदेवा ने किया।।
अम्बाला शहर में होने वाले मेयर पद के उप चुनाव को लेकर शहर में पहला नामांकन भाजपा की उम्मीदवार सैलजा सचदेवा ने किया।।

अम्बाला-(राहुल जाखड़):- अम्बाला शहर में होने वाले मेयर पद के उप चुनाव को लेकर आज शहर में पहला नामांकन भाजपा की उम्मीदवार सैलजा सचदेवा ने दाखिल किया। इस दौरान हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज, पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल, कालका से विधायक एवं अम्बाला की पूर्व मेयर शक्ति रानी शर्मा और लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी रही बन्तो कटारिया भी मौजूद रही। भाजपा प्रत्याशी सैलजा सचदेवा के नामांकन के बाद मीडिया से बात करते हुए अनिल विज ने कहा कि कार्यकर्ताओं में बहुत जोश है। इस दौरान अनिल विज ने भाजपा प्रत्याशी की जीत का भी दावा किया। वहीं पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने कहा कि सैलजा सचदेवा का परिवार बहुत लंबे समय से भाजपा की जड़ और विचार से जुड़ा है और सैलजा सचदेवा रिकॉर्ड मतों से विजयी होंगी। इस मौके पर पूर्व मेयर और कालका से विधायक शक्ति रानी शर्मा ने भी प्रतिक्रिया दी।। #newstodayhry @newstodayhry