गांव फतेहपुरिया नियामत खां में श्री श्याम गौशाला कमेटी की ओर से श्रीमद् भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन।।
गांव फतेहपुरिया नियामत खां में श्री श्याम गौशाला कमेटी की ओर से श्रीमद् भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन।।


रानियां-(वरिंदर मलेठिया):-रानियां गांव फतेहपुरिया नियामत खां में श्री श्याम गौशाला कमेटी की ओर से श्रीमद् भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन गौशाला में करवाया जा रहा है। श्रीमद् भागवत कथा के प्रारंभ से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सुप्रसिद्ध कथावाचक जयदेव दाधीच ने कथा के दूसरे दिन उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए राजा परीक्षित का प्रसंग सुनाया। उन्होंने श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत कथा का महत्व बताते हुए कहा कि सौभाग्य से भागवत कथा सुनने को मिलती है। श्रीमद् भागवत मोक्ष दायिनी है। कथा श्रवण से मोक्ष की प्राप्ति होती है । श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से परीक्षित को मोक्ष की प्राप्ति हुई। उन्होंने कहा कि हृदय से प्रभु का स्मरण मनुष्य के लिए मोक्ष के द्वार खोलता है। भगवत गीता में मनुष्य के जीवन का सर्वाधिक महत्वपूर्ण सार समाहित है। मानव जीवन की सार्थकता सद्कर्म व परोपकार करने में है। श्रीमद् भागवत कथा श्रवण और माता-पिता की सेवा से जन्म जन्मांतर के विकार नष्ट हो जाते हैं। प्राणी का लौकिक और आध्यात्मिक विकास होता है। कथा में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य गौशाला संघ के रानियां ब्लॉक प्रधान ओमप्रकाश पाेपली ने शिरकत कि। उन्होंने कहा कि गौ सेवा सृष्टि की सर्वोत्तम सेवा है। गाय की सेवा करने से मनुष्य के बिगड़े काम बनने लगते हैं। वही पुण्य की प्राप्ति होती है, जिससे जीवन सुखमय व समृद्ध बन जाता है। कमेटी की ओर से मुख्य अतिथि ओमप्रकाश पोपली को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। फोटो मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित करते हुए गौशाला कमेटी के सदस्य।। #newstodayhry @newstodayhry