Haryana
Trending

एएसआई की बेटी ने की खुदकुशी, प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप।।

एएसआई की बेटी ने की खुदकुशी, प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप।।

फरीदाबाद-(मनोज सूर्यवंशी):- पल्ला थाना क्षेत्र में महिला एएसआई सुनीता की बेटी सुरुचि द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने डीएवी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। मृतका सुरुचि सेक्टर-30 स्थित पुलिस लाइन में रहती थी और वहीं के डीएवी स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा थी। घटना बीते शनिवार की है, जब सुरुचि ने अपने घर में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि परीक्षा में कम अंक आने पर स्कूल प्रधानाचार्य ने बच्ची को डांटा और बेवजह मानसिक तनाव दिया। परिजनों का यह भी कहना है कि अगर स्कूल का व्यवहार ठीक होता, तो उनकी बेटी आज जिंदा होती। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि प्रधानाचार्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की जांच एसीपी राजेश लोहान द्वारा की जा रही है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button