Haryana
Trending

भारतीय मजदूर संघ ने विशाल प्रदर्शन कर जिला उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन।।

भारतीय मजदूर संघ ने विशाल प्रदर्शन कर जिला उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन।।

अंबाला-(राहुल जाखड़):- भारतीय मजदूर संघ जिला अंबाला का विशाल धरना प्रदर्शन जिला अध्यक्ष अरुण जोशी की अध्यक्षता में अंबाला शहर में उपायुक्त महोदय कार्यालय में संपन्न हुआ| भारतीय मजदूर संघ के जिला अंबाला के सभी विभागों के कर्मचारी अग्रसेन चौक से होते हुए उपायुक्त कार्यालय में पहुंचे| जिला अध्यक्ष अरुण जोशी ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ विश्व का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन है श्रमिकों की आवाज बुलंद करता है और उनके अधिकारों की रक्षा करता है। सरकार शीघ्र श्रमिकों की समस्याओं का समाधान करें| अखिल भारतीय स्तर पर भारतीय मजदूर संघ द्वारा संपूर्ण भारतवर्ष में 18 मार्च को श्रमिकों की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। अरुण जोशी ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ से संबंधित सभी विभागो के कर्मचारियों विशाल प्रदर्शन में शामिल है। सरकार द्वारा निरंतर कर्मचारी और मजदूरों का हनन हो रहा है। जोशी ने कहां की ई पी एफ की सीमा 15000 से बढ़कर 30000 रुपए और ई एस आई की वेतन 21000 से बढ़कर 42000 की जाए| और आशा वर्कर, आंगनबाड़ी मिड-डे मील सभी को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए और मानदेय तय किया जाएं। जिला मंत्री कंवरपाल ने कहा कि ई पी एस पेंशनरों का वेतन ₹1000 से बढ़कर ₹5000 किया जाए। सार्वजनिक संपत्ति पर बिक्री पर तत्काल रोक लगाई जाए| बीमा क्षेत्र में 100% विदेशी निवेश पर रोक लगाई जाए| स्कीम वर्कर्स को सरकारी कर्मचारियों के समान वेतन व सामाजिक सुरक्षा दी जाए| असंगठित क्षेत्र हेतु पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाई जाए। कर्मचारी सेवा सुरक्षा अधिनियम 2024 के रूल्स शीघ्र लागू करना, कौशल रोजगार के कर्मचारियों को ना निकल जाए नैशनल हैल्थ मिशन कर्मचारियों के सर्विस नियम 2018 के ग्रेंड पे का, सातवें वेतन का लाभ पांच वर्ष पूर्ण होने वाले कर्मचारियों को दिया जानें वाले लाभ अखिल भारतीय स्वास्थ्य एवं एनएचएम कर्मचारी महासंघ के महामंत्री दिनेश कुमार कौशिक ने तमाम लाभ जो जो रोक दिया गया है माननीय मुख्यमंत्री महोदय से सहानुभूति पूर्वक विचार कर तुरंत लाभ दिया जाएं और एन एच एम् के द्बारा प्रधानमंत्री जी के नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर मांग पत्र सौंपा गया जिसमें मुख्य तौर से रेगुलर कर्मचारी के तमाम लाभ स्कीम वर्कर को भारत सरकार द्वारा नियमावली बना दिए जाएं। ऐसे अनेक विषयों को लेकर भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में समस्त संगठनों द्बारा विशाल प्रदर्शन करते हुए मांग पत्र सौंपा गया गया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button