Haryana
Trending

एनएचएम कर्मचारियों और पुलिस के बीच झड़प, प्रदर्शनकारियों को रोका गया।।

एनएचएम कर्मचारियों और पुलिस के बीच झड़प, प्रदर्शनकारियों को रोका गया।।

फरीदाबाद-(पूजा शर्मा):- फरीदाबाद में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कच्चे कर्मचारियों और पुलिस के बीच उस समय झड़प हो गई जब कर्मचारी कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें सराय टोल प्लाजा के पास रोक लिया, जिसके बाद कर्मचारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी और पैदल ही दिल्ली की ओर बढ़ने लगे। करीब 50 से 60 एनएचएम कर्मचारी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। उनकी प्रमुख मांगें हैं—पक्की नौकरी, सरकारी कर्मचारी का दर्जा, वेतन वृद्धि और सरकारी सुविधाओं की उपलब्धता। उनका कहना है कि वे लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाओं में काम कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही। कुछ दिन पहले कर्मचारियों ने सेक्टर-12 में बैठक कर फैसला किया था कि वे कुरुक्षेत्र जाकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। लेकिन पुलिस ने उन्हें सराय टोल प्लाजा से पहले ही रोक दिया। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। मौके पर महिला पुलिसकर्मी भी तैनात की गई हैं। वहीं, एनएचएम कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे आंदोलन जारी रखेंगे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button