Haryana
Trending

भारी संख्या में पानी में रहने वाले मछलियां, केकड़ा अन्य जीव जंतु मार रहे हैं।।

भारी संख्या में पानी में रहने वाले मछलियां, केकड़ा अन्य जीव जंतु मार रहे हैं

यमुनानगर-(मनदीप कौर):- यमुनानगर के हामिदा हेड के पास नहर के सौंदर्य करण का कार्य चल रहा है पिछले 3 दिन से यहां पर नहर के सूखाने का कार्य किया गया है जिसका खामियाजा जलीय जीव जंतुओं को अपनी जान देकर देना पड़ रहा है यहां पर भारी संख्या में पानी में रहने वाले मछलियां, केकड़ा अन्य जीव जंतु मार रहे हैं स्थानीय लोगों से बात करने पर बताया की यहां पर काम कर रहे ठेकेदार अपनी मनमानी से कार्य कर रहे हैं। मछलियां पानी सूखने की वजह से खुले में आ गई है और जिनको लोग पकड़ रहे हैं और कुत्ते खा रहे हैं और कुछ सड कर मार रही हैं जिनकी वजह से यहां बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। इस और ना ठेकेदार और ना ही संबंधित विभाग कोई ध्यान दे रहा है अब इसे क्या कहा जाए ठेकेदार की मनमर्जी या संबंधित विभाग के अधिकारियों की अनदेखी लोगों का कहना है कि यहां पर लोग सुबह शाम मछलियों को दाना डालने आते हैं और मछलियों की हाल देखकर लोगों का मन दुखी हुआ है मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि इन मरे हुए जिओ को बचाया जा सकता था अगर पानी को कहीं इकट्ठा करके या एक तरफ से थोड़े पानी के बहन को रखकर इनको जिंदा रखा जा सकता था।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button