डॉक्टर से फिरौती मांगने के मामले में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी गुरलाल सिंह गिरफ्तार।।
डॉक्टर से फिरौती मांगने के मामले में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी गुरलाल सिंह गिरफ्तार।।

अमृतसर-(न्यूज़ टुडे व्यूरो):- डॉक्टर से फिरौती मांगने के मामले में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी गुरलाल सिंह गिरफ्तार डॉक्टर से 30 लाख की मांग को लेकर की थी फायरिंग, अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई कबड्डी खिलाड़ी हथियारों के साथ गिरफ्तार, डीएसपी इंद्रजीत सिंह ने किया खुलासा अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी गुरलाल सिंह को रंगदारी और फायरिंग के संगीन मामले में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान तरनतारन जिले के सोहिल गांव निवासी गुरलाल सिंह के रूप में हुई है।डीएसपी राजासांसी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि गुरलाल ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर भीलोवाल गांव के एक डॉक्टर को धमकी भरा फोन कर 30 लाख की फिरौती मांगी थी। जब डॉक्टर ने रंगदारी की रकम नहीं दी तो आरोपी 4 जून की रात को डॉक्टर के घर के बाहर आए और फायरिंग कर दी।यह मामला लोपोके थाने के अंतर्गत आता है। पुलिस ने गुरुलाल सिंह को कार और हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा अन्य साथियों की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति पिछले कुछ समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था, जिसकी पुष्टि अन्य साक्ष्यों से भी हुई है। पुलिस अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। तथा उसके कई अन्य साथियों की गिरफ्तारी होनी बाकी है।। #newstodayhry @newstodayhry



