शराब माफिया पर हिसार पुलिस का शिकंजा! अब नहीं बख्शे जाएंगे आरोपीII
शराब माफिया पर हिसार पुलिस का शिकंजा! अब नहीं बख्शे जाएंगे आरोपीII

हिसार -(अमित कुमार):-हिसार पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री, तस्करी एवं निर्माण करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना सदर पुलिस ने गांव पीरावली से एक आरोपी को 48 लीटर अवैध हथकढ़ शराब सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में थाना सदर से सब इंस्पेक्टर महेंद्र ने बताया कि वह अपनी पुलिस टीम के साथ अपराध जांच एवं गश्त के दौरान गांव पीरावाली में मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी रणजीत निवासी पीरावली को काबू कर उसके कब्जे से 48 लीटर अवैध हथकढ़ शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ थाना सदर हिसार में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि अवैध शराब के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों एवं नेटवर्क के संबंध में गहन पूछताछ की जा सके।
हिसार पुलिस की सख्त चेतावनी
हिसार पुलिस स्पष्ट करती है कि अवैध शराब का निर्माण, भंडारण, बिक्री और तस्करी करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। ऐसे गैरकानूनी कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की नजर ऐसे लोगों पर लगातार बनी हुई है और पकड़े जाने पर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
अवैध शराब के कारोबार से दूर रहें, अन्यथा कानून का सामना करने के लिए तैयार रहें। #newstodayhry @newstodayhry




