Haryanapoltices

नायब सैनी डमी मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री आज भी मनोहर लाल :- अभय चौटाला ।।

नायब सैनी डमी मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री आज भी मनोहर लाल: अभय चौटाला ।।

यमुनानगर में हुई इनेलो बीएसपी की संयुक्त जनसभा ।।

यमुनानगर – ( राकेश शर्मा ) :- हरियाणा के यमुनानगर में बहुजन समाज पार्टी और इंडियन नेशनल लोकदल की संयुक्त सभा का आयोजन किया गया। जिसमें इंडियन नेशनल लोकदल के अभय सिंह चौटाला और बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद मुख्य रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन जगाधरी से बसपा उम्मीदवार दर्शन लाल खेड़ा द्वारा किया गया था ।इस अवसर पर अभय सिंह चौटाला ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि नायब सिंह सैनी डमी मुख्यमंत्री हैं। मुख्यमंत्री आज भी मनोहर लाल हैं। उन्होंने कहा कि किसानों का कर्ज माफ करना कोई बात नहीं है। सरकार को स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करना चाहिए ।उन्होंने कहा कि किसानों का भला सिर्फ चौधरी देवीलाल ने किया था। और अब किसानों का सबसे ज्यादा भला कोई कर सकता है तो वह इनेलो और बीएसपी की संयुक्त सरकार करेगी।

बाइट अभय सिंह चौटाला इनैलो नेता ।।

इनलो नेता ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा के लिए काम कर रहे हैं वह चाहते हैं कि भाजपा सत्ता में बनी रहे 10 साल तक कांग्रेस ने प्रदेश को लूटा अब बीजेपी प्रदेश को लूट रही है। उन्होंने कहा कि इनेलो बीएसपी की सरकार सत्ता में आने के बाद इनसे हिसाब लेगी ।। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button