एनसीसी कैडेट्स का अनुशासन, परिश्रम और नेतृत्व का प्रदर्शन II
एनसीसी कैडेट्स का अनुशासन, परिश्रम और नेतृत्व का प्रदर्शन II


शिवपुरी-(मनमोहन सैन):- शासकीय पीजी कॉलेज शिवपुरी में 35 म.प्र. बटालियन एनसीसी का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर जारी प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी परिसर में 35 मध्य प्रदेश बटालियन एनसीसी शिवपुरी का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर उत्साह और ऊर्जा के साथ निरंतर संचालित हो रहा है। यह शिविर 6 से 15 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, श्योपुर और ग्वालियर जिलों के लगभग 300 कैडेट्स भाग ले रहे हैं।
शिविर का उद्देश्य:-
कैडेट्स में अनुशासन, राष्ट्रप्रेम, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास कर उन्हें जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करना।
दैनिक कार्यक्रम:
प्रातःकालीन पीटी व योगाभ्यास
ड्रिल एवं फायरिंग प्रशिक्षण
खेलकूद प्रतियोगिताएँ – वॉलीबॉल, फुटबॉल, खो-खो, बैडमिंटन व दौड़
सैद्धांतिक व व्यवहारिक प्रशिक्षण विषय: मैप रीडिंग:-
साइबर सिक्योरिटी स्वच्छता मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य | हेल्थ एंड हाइजीन I 22 राइफल का खोलना-जोड़ना लाइव डेमो एवं विशेषज्ञ व्याख्यान: फायर फाइटिंग ब्लड डोनेशन सामाजिक उत्तरदायित्व यह शिविर कमान अधिकारी एवं कैंप कमांडेंट कर्नल विजय वीर सिंह दहिया और एडम अफसर लेफ्टिनेंट कर्नल ए.एन. रेड्डी के नेतृत्व में संचालित हो रहा है। प्रशिक्षण कार्य में कैप्टन मनोज भिरोरिया, कैप्टन अरविंद दोहरे, कैप्टन गुलाब सिंह, लेफ्टिनेंट अनीता कैमोर, लेफ्टिनेंट किरण मेहरा, लेफ्टिनेंट सारिका महेश्वरी, जीसीआई रिया बघेल, ट्रेनिंग जेसीओ भूपेंद्र सिंह एवं बटालियन का समस्त पी.आई. स्टाफ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। शिविर की व्यवस्थाएँ सूबेदार मेजर अमरजीत मलिक के कुशल नेतृत्व में संचालित हो रही II #newstodayhry @newstodayhry



