हरियाणा में लघु उद्योगों को मिलेगी नई उड़ान: जल्द शुरू होंगे 10 नए आईएमटी II
हरियाणा में लघु उद्योगों को मिलेगी नई उड़ान: जल्द शुरू होंगे 10 नए आईएमटी II


पानीपत-(अनीश कौशिक):- हल्का समालखा के विधायक मनमोहन भड़ाना नें लघु उद्योग भारती सम्मेलन में सम्मलित होकर जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने के लिए प्रदेश में उद्योग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रदेश में जल्द नई 10 आईएमटी स्थापित करने जा रही हैं। जिन से प्रदेश के लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा गत साढ़े दस वर्ष के दौरान बिना पर्ची-बिना खर्ची के एक लाख 80 हजार युवाओं को मेरिट के आधार पर सरकारी रोजगार दिया गया है। विधायक मनमोहन बड़ाना ने समालखा में आयोजित लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन में पहुंचने पर नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार, केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। वहीं उन्होंने समालखा के पट्टीकल्याणा में स्थित में लघु उद्योग भारती के तीन दिवसीय औद्योगिक चिंतन सम्मेलन में लघु उद्योगों के विकास की नई दिशा देने के लिए ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से मार्गदर्शन प्राप्त कर युवा उद्यमी विकसित भारत -विकसित हरियाणा की कहानी लिख सकेंगे।
साथ हीं उन्होंने कहाँ कि:-
मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे राष्ट्रीय अभियानों की सफलता में लघु उद्योगों की भूमिका सर्वोपरि है। 21वीं सदी का भारत जिस ऊंचाई और गति से आगे बढ़ रहा है, उसमें एमएसएमई का महत्वपूर्ण योगदान है। हरियाणा सरकार लघु उद्योगों के विकास के लिए विशेष योजनाएं और प्रोत्साहन नीतियां लागू कर रही है, ताकि उद्यमियों को अधिक से अधिक अवसर मिल सकें और वे बाजार प्रतिस्पर्धा में मजबूती से खड़े हो सकें। प्रदेश में 10 नए आईएमटी विकसित करने की योजना बनाई गई है जिनमें से तीन नए आईएमटी राष्ट्रीय राजमार्गों पर विकसित करने के लिए भूमि प्राप्त की जा रही है। इनमें अंबाला, जींद और फरीदाबाद-पलवल आईएमटी शामिल हैं। इनके अलावा कोसली और नारायणगढ़ में भी आईएमटी के लिए जगह चिन्हित की गई है। साथ हीं उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलकर एक आईएमटी समालखा हल्का क्षेत्र में शुरू हो इसके लिए भरसंक प्रयास करेंगे।। #newstodayhry @newstodayhry



