पुलिस के रडार पर था आरोपी… पुराने 3 चोरी के केस भी आए सामने!
पुलिस के रडार पर था आरोपी… पुराने 3 चोरी के केस भी आए सामने!
हिसार :- ( अमित कुमार ) पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने तथा अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस चौकी बस स्टैंड की टीम ने आकाश एकेडमी, ऋषि नगर से रेंजर साइकिल चोरी करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रिंकू निवासी मंगाली, हिसार को चोरीशुदा रेंजर साइकिल सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस बारे में प्रभारी पुलिस चौंकी बस स्टेंड ASI सुरेन्द्र ने बताया की शिकायत कर्ता जयबीर निवासी तलवंडी राणा हाल पुलिस लाईन हिसार की शिकायत पर कि दिनांक 04 नवंबर को उसका लड़का आकाश एकेडमी, ऋषि नगर में कम्पीटीशन की तैयार करता है वह साईकिल पर आया था । कलाश लगाकर जब वह तीन बजे वापिस आया तो कोई नाम पता नामालुम व्यकित उसकी साईकिल चोरी करके ले जाने पर मामला दर्ज किया गया था । पुलिस टीम ने सुचना के आधार पर आरोपी को काबू कर चोरीशुद्वा साईकिल बरामद किया गया है ।पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ के दौरान उसके कब्जे से 10 चोरीशुद्वा साईकिल भी बरामद किए गए हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी के तीन मामले दर्ज हैं। एसपी हिसार का सख्त संदेश पुलिस अधीक्षक हिसार ने स्पष्ट किया कि चोरी, छीना-झपटी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ हिसार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। सार्वजनिक स्थानों, शिक्षण संस्थानों, बाजारों और रिहायशी क्षेत्रों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। हिसार पुलिस आमजन से अपील करती है कि अपने वाहनों और कीमती सामान की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।





