कुरैशीपुर के सरपंच पर सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत II
कुरैशीपुर के सरपंच पर सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत II

फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- फरीदाबाद के गांव कुरैशीपुर में स्थानीय लोगों ने मौजूद सरपंच पर सरकारी ज़मीन पर कब्जे के गंभीर आरोप लगाए हैं, लोगों के आरोपों के मुताबिक सरपंच अर्सलन ने अपने पद का दुरूपयोग करके सरकारी जमीन मिटटी डालकर और टीन शेड बनाकर कब्जे की शुरुआत कर दी है। सभी ग्रामीणों ने इखट्ठा होकर सरपंच के खिलाफ जिला खंड एवं पंचायत अधिकारी को शिकायत दी है इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय विधायक, जिला पंचायत विकास अधिकारी को भी लिखित में शिकायत दी है। इस बारे में जब हमने खंड पंचायत एवं विकास अधिकारी से इस बारे में पुछा तो उन्होंने बताया की इस मामले की शिकायत उन्हें मिली है उन्होंने इस मामले पर संज्ञान लेकर मामले में सम्बंधित अधिकारियों को लिखित में जांच के आदेश जारी कर दिए हैं, किसी भी सरकारी जगह पर अगर कोई कब्ज़ा करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी, cm साहब के आदेशानुसार जो भी नियम हैं उसके आधार पर ही किसी जमीन का आवंटन होगा वही ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों पर जब हमने कुरैशीपुर गांव के सरपंच अर्सलान से फ़ोन पर बात करके उनको अपना पक्ष कैमरे पर देने के लिए कहा तो उन्होंने फ़ोन पर कहा की जमीन पर हमारा 20 साल से ज्यादा से हमारा कब्ज़ा है, हमारे ही परिवार के लोग उनकी खिलाफत कर रहे हैं, वो जल्दी ही इस जगह की रजिस्ट्री अपने नाम करवा लेंगे, कैमरे पर आकर उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया। अब सबसे बड़ा सवाल है की सरकारी जमीन पर कब्जे की बात खुद सरपंच कर रहे है, तो अब तक उनके खिलाफ क्यों कार्रवाई नहीं की गई।। #newstodayhry @newstodayhry



